Rewari News: गांधोला में राशन घोटाले का खुलासा, 55 क्विंटल गेहूं की कमी मिलने पर डीलर निलंबित

On: June 3, 2026 1:55 PM
Follow Us:
गांधोला में राशन घोटाले का खुलासा, 55 क्विंटल गेहूं की कमी मिलने पर डीलर निलंबित

Rewari News: रेवाड़ी के टपूकड़ा क्षेत्र स्थित गांधोला गांव में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के अंतर्गत राशन वितरण में धांधूलिका मामला सामने आया है जिसके बाद बड़ा एक्शन लिया गया है। ग्रामीणों के बाद शिकायत किया गया जिसके बाद खाद्य एवं रसद विभाग के द्वारा जाँच शुरू कर दिया गया और प्रारंभिक जांच में 55 किलो के गेहूं का गबन सामने आया है। इसके बाद विभाग के द्वारा संबंधित डीलर को निलंबित कर दिया गया है।

ग्रामीणों की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई

 गांव के राशन उपभोक्ता होने शिकायत किया कि दो बार उनका बायोमेट्रिक किया गया लेकिन उन्हें एक बार ही राशन दिया गया जिसके बाद विभाग के द्वारा एक्शन लिया गया है। जांच में गबन भी सामने आया है जिसके बाद यह एक्शन लिया गया है।

रिकॉर्ड और स्टॉक मिलान में सामने आई गड़बड़ी

खाद्य एवं रसद विभाग की टीम ने राशन वितरण रिकॉर्ड, स्टॉक रजिस्टर और गोदाम में उपलब्ध गेहूं का मिलान किया। जांच में 55 किलो गेहूं कम पाया गया जिसके बाद विभाग के द्वारा डीलर के खिलाफ एक्शन लिया गया है।

अधिकारियों का कहना है की जांच आगे बढ़ेगी तो और भी ज्यादा गड़बड़ी सामने आ सकती है। हालांकि अधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया है की सख्त से सख्त एक्शन लिया जाएगा।

जांच अभी जारी, बढ़ सकती है गड़बड़ी की मात्रा

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल जांच प्रारंभिक चरण में है। पिछले कई महीनों के रिकॉर्ड, बायोमेट्रिक डेटा, स्टॉक रजिस्टर और राशन उठान से जुड़े दस्तावेजों की विस्तार से पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार जांच आगे बढ़ने पर अनियमितता की मात्रा और अधिक सामने आ सकती है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now