रेवाड़ी: जिला बार एसोसिएशन के तहत तीनों बार एसोसिएशन रेवाड़ी, बावल तथा कोसली में शुक्रवार को अंतिम दिन अधिवक्ताओं ने अपने शपथ पत्र दायर किया। मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए रेवाड़ी में 2197, बावल में 497 तथा कोसली में 270 अधिवक्ताओं ने शपथ पत्र दायर किए हैं।
पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के चुनावी कार्यक्रम के अनुसार 16 सितंबर तक शपथ पत्र देने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी, लेकिन कई अधिवक्ताओं के शपथ पत्र न देने के कारण इसे बढ़ाकर 24 जुलाई कर दिया गया था।
11 सितंबर को कोसली, रेवाड़ी व बावल में होगें चुनाव
शुक्रवार देर शाम तक अधिवक्ताओं का शपथ पत्र एवं वार्षिक शुल्क लेने का काम किया गया और ठीक 5 बजे के बाद अधिवक्ताओं की शपथ पत्र की समय सीमा समाप्त हो गई।
आगामी 11 सितंबर को जिला बार एसोसिएशन में चुनाव कराए जाएंगे।
इन पदों के लिए रेवाड़ी बावल व कोसली में होगें चुनाव
बता दे कि बार एसोसिएशन चुनाव में प्रधान, उप प्रधान, सचिव, सहसचिव तथा कोषाध्यक्ष के चुनाव निर्धारित किए गए हैं। शपथ पत्र लेने के काम में जुटे अधिवक्ता चरण सिंह ने बताया कि अधिवक्ताओं के शपथ पत्र ले लिए गए हैं अब मतदाता सूची तैयार की जाएगी और 31 जुलाई तक मतदाता सूची बर काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा को भेजी जानी है।
महिलाओं को लेकर सह सचिव पद किया आरक्षित
बता दे पिछले बार कोई भी पद महिलाओ के रिर्जव नहीं था। लेकिन इस बार चुनाव में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की पालना करते हुए महिलाओं के लिए सह सचिव पद आरक्षित किया गया है। पांच पदों में से एक पद महिला के लिए आरक्षित है। महिला प्रत्याशी वैसे किसी भी पद पर चुनाव लड़ सकती है। लेकिन सह सचिव पद पर केवल महिला प्रत्याशी ही अपनी दावेदारी रखेंगी।
रेवाड़ी बार एसोसिएशन के चुनाव कितने साल बाद होते है”
रेवाड़ी बार एसोसिएशन (District Bar Association Rewari) के चुनाव हर एक साल (प्रत्येक वर्ष) के कार्यकाल के बाद होते हैं। पिछले सानल चुनाव (28 फरवरी 2025) को हुआ था।
पिछले चुनाव (2025) के विजेता पदाधिकारी
प्रधान (President): विश्वामित्र यादव (शमशेर यादव को हराकर विजयी हुए) उप-प्रधान (Vice-President): सुमन सिंह (सुमन यादव)महासचिव/सचिव (Secretary): मनोज कुमारसह-सचिव (Joint Secretary): मोनू कुमार कोषाध्यक्ष (Treasurer): चिराग शर्मा













