रविवार, 25 अक्टूबर 2026

स्मृति दिवस पर रेवाड़ी में खेल कूद प्रतियोगिताएं

Written by: सुनील चौहान

Published:

पुलिस अधिकारियों सहित सभी प्रतिभागियों एवं युवाओं ने एकजुट होकर शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए और उनकी वीरता को नमन किया।


स्मृति दिवस पर रेवाड़ी में खेल कूद प्रतियोगिताएं
स्मृति दिवस पर रेवाड़ी में खेल कूद प्रतियोगिताएं
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी: रेवाड़ी पुलिस द्वारा 21 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक पुलिस स्मृति दिवस एवं झंडा दिवस मनाया जा रहा है। जिसके तहत रेवाड़ी पुलिस द्वारा शनिवार को विभिन्न थाना क्षेत्र के स्कूल/कॉलेज व अन्य स्थानों पर शहीद पुलिसकर्मियों के सम्मान में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

Advertisement

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों सहित सभी प्रतिभागियों एवं युवाओं ने एकजुट होकर शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए और उनकी वीरता को नमन किया। सभी ने शपथ ली कि वे अपने कर्तव्यों का पालन निष्ठा, ईमानदारी और देशभक्ति के साथ करते हुए शहीदों के आदर्शों पर चलेंगे।

स्मृति दिवस पर रेवाड़ी में खेल कूद प्रतियोगिताएं
स्मृति दिवस पर रेवाड़ी में खेल कूद प्रतियोगिताएं

जिला रेवाड़ी में पुलिस स्मृति दिवस एवं पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिस क्रम में आज रेवाड़ी पुलिस द्वारा विभिन्न स्कुल/कॉलेज व अन्य स्थानों पर में खेल प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सम्बंधित थाना प्रभारीयो व अन्य अधिकारियो द्वारा युवाओ को स्मृति दिवस के महत्व के बारे में बताया गया

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में फसल बेचने की जंग: 12 धंटे करना पड रहा है इंतजार

पुलिस स्मृति दिवस पर अपने देश के लिए बलिदान देने वाले पुलिस कर्मियों को हर वर्ष 21 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से श्रद्धांजलि दी जाती है और उन्हें याद किया जाता है। लोगों को जानकारी दी जाती है कि कैसे पुलिस विभाग अपनी जान जोखिम में डालकर अपने नागरिकों को हर खतरे से बाहर रखते हैं और उनकी रक्षा के लिए अपने प्राणों की भी चिंता नहीं करते हैं।

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा आईपीएस ने अपने संदेश में कहा —“शहीद हमारे प्रेरणास्रोत हैं। उनकी वीरता और बलिदान हमें सदैव कर्तव्यनिष्ठ रहने की प्रेरणा देते हैं। पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में आज जिले में विभिन्न स्थानों पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जिला पुलिस द्वारा सभी प्रतिभागियों/ युवाओं का उत्साहवर्धन किया गया। हरियाणा पुलिस अपने शहीदों को नमन करती हैं। शहीद हमेशा समाज व पुलिस विभाग के लिए प्रेरणा के स्त्रोत रहे हैं।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में 21 नवंबर को स्पेशल लोक अदालत, चेक बाउंस मामलों का होगा निपटारा

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp