मीरपुर यूनिवर्सिटी को जोडने वाला ये रोड बनेगा फोरलेन: लक्ष्मण यादव

On: July 24, 2026 2:20 PM
Follow Us:
मीरपुर यूनिवर्सिटी को जोडने वाला ये रोड बनेगा फोरलेन: लक्ष्मण यादव

रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने बताया कि रेवाड़ी श्हर बाइपास पर स्थित प्रजापति चौक से लेकर गांव मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी तक करीब आठ किलोमीटर लंबी सडक को फोरलेन बन जाएगा। उनकी ओर से मुख्यमंत्री नायब सैनी के सामने ये मांग रखी थी जिसको लेकर मंजूरी मिल चुकी है।

 

पहले चरण में बनाया मीरपुर तक फोन लेन सडक

इस पर सीएम ने रोड को जल्द फोरलेन बनवाने की बात कही। हालांकि प्रथम चरण में इस प्रजापति चौक से लेकर एनएच-71 तक बनाने की योजना है, लेकिन विधायक का कहना है कि हम इसे प्रथम चरण में ही यूनिवर्सिटी तक बनवाने की कोशिश करेंगे।

Road connecting Mirpur University to be widened to four lanes: Laxman Yadav
Road connecting Mirpur University to be widened to four lanes: Laxman Yadav

धारूहेड़ा के इन गांवों को होगा फायदा

फोरलेन रोड बन जाने से जैन सभा, शिव नगर पार्ट वन, टू और थ्री के अलावा गांव तुर्कियावास, रामगढ़, भगवानपुर, बुढ़ाना, बुढ़ानी, मीरपुर, मालाहेड़ा, आलमगीरपुर और खटावली सहित अन्य गांवों को लाभ होगा। इसके अलावा गांव मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्व विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए भी सफर सुगम हो जाएगा।

लगता है इस रोड पर आये दिन जाम

बता दे इस रोड पर करीब 11 किलोमीटर का रोड सिंगल है। जिसकी वजह से अक्सर हादसे होते रहते हैं तथा आये दिन जाम लगता है। इस रूट पर 11 गांवों के अलावा 9 कालोनियां भी विकसित हो चुकी है। इतना ही बस स्टैंंड के इस रूट पर आने से ओर कालोनियों बसने की संभावना है। बता दे ग्रामीणों की ओर से इस रोड को फोरलेन बनाने की मांग काफी समय से की जा रही थी। इसी को लेकर सीएम के सामने ये मांग रखी गई थी।

प्रजापति चौक से मीरपुर यूनिवर्सिटी तक बनेगा फोरलेन: विधायक

रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण यादव ने बताय कि रेवाड़ी के प्रजापति चौक से मीरपुर यूनिवर्सिटी तक की सिंगल रोड को फोरलेन बनवाने के बनाया जाएगा । मुख्यमंत्री ने फोरलेन रोड बनवाने की अनुमति दे दी। । इससे बड़ी आबादी ही नहीं बस स्टैंड तक आने वाले वाहन चालकों का सफर भी आसान हो जाएगा

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now