रविवार, 11 अक्टूबर 2026

धारूहेड़ा ट्यूलिप सिटी सोसाइटी में समस्याओं को लेकर बैठक, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

Written by: सुनील चौहान

Published:

धारूहेड़ा। ट्यूलिप सिटी सोसाइटी में रविवार को मास्टर ब्रह्म प्रकाश सैनी की अध्यक्षता में समस्याओं को लेकर बैठक की। इस मौके पर बिल्डर की ओर से एम.के यादव, पंकज कुमार भी मौजूद रहे।


धारूहेड़ा ट्यूलिप सिटी सोसाइटी में समस्याओं को लेकर बैठक, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
धारूहेड़ा ट्यूलिप सिटी सोसाइटी में समस्याओं को लेकर बैठक, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा। ट्यूलिप सिटी सोसाइटी में रविवार को मास्टर ब्रह्म प्रकाश सैनी की अध्यक्षता में समस्याओं को लेकर बैठक की। इस मौके पर बिल्डर की ओर से एम.के यादव, पंकज कुमार भी मौजूद रहे। निवासियों ने मांग की कि समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बिल्डर की ओर से जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

Advertisement

इन समस्याओं को लेकर किया मंथन: बैठक में सोसाइटी के लोगों ने कहा कि चारदीवारी नहीं होने के कारण आवारा पशुओं के अंदर आने की समस्या बनी रहती है। पार्क में बड़े बच्चों के खेलने के लिए भी जरूरी उपकरण लगाए जाने चाहिए। इसके अलावा सोसाइटी में बने मंदिर के आसपास बेहतर व्यवस्था करने और अनधिकृत व्यक्तियों की एंट्री रोकने की मांग उठाई गई। निवासियों ने सोसाइटी की आय और खर्च का पूरा ब्यौरा भी उनके सामने प्रस्तुत करने की मांग की।

इस अवसर पर रमेश यादव, अतुल खोला, दिनेश कुमार, राजेश कुमार, सुरेंद्र शर्मा, विनय कुमार, विजेंद्र सिंह , नितेश कुमार, पंकज जांगिड़, सौरभ, शैलेंद्र, गणेश, शिवचरण, रमेश , सत्य प्रकाश मौजूद रहे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा में 50 साल पुराना अवैध कब्जा हटवाया, चली जेसीबी

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp