हरियाणा का मौसम: हरियाणा के कई जिलों में बारिश हो रही है वहीं कई जिलों में गर्मी और उमस के वजह से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आज रात तक राज्य के कई जिलों में बारिश का सिलसिला शुरू होगा। झमाझम बारिश होने से राज्य के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। बारिश के साथ-साथ ओले गिरने का अलर्ट भी जारी किया गया है।
उमस और गर्मी से मिलेगी राहत
झमाझम बारिश होने से राज्य के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी इसके साथ ही साथ तापमान में भी कमी आने की उम्मीद है। मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में मानसून अभी सुस्त पड़ा है लेकिन जल्द ही मानसून की रफ्तार बढ़ने वाली है।

इन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार आज रात से राज्य के कई जिलों में बारिश का सिलसिला शुरू होगा।पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, सोनीपत, पानीपत, कैथल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी व चरखी दादरी में मौसम विभाग के द्वारा तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

किसानों के लिए भी अलर्ट जारी
मौसम विभाग के द्वारा किसानों के लिए भी बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल किसानों को सिंचाई करने से बचना चाहिए। खेतों में कीटनाशक और अन्य खातों का छिड़काव करने से भी किसानों को बचाना चाहिए वरना फसल को नुकसान हो सकता है। राज्य में लगातार तीन दिनों तक भारी बारिश होगी।













