सोमवार, 26 अक्टूबर 2026

हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पहुंचे रेवाड़ी

Written by: सुनील चौहान

Published:

रेवाड़ी। हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला रविवार दोपहर माजारा व ढाकिया पहुंचे


हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पहुंचे रेवाड़ी
हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पहुंचे रेवाड़ी
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी। हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला रविवार दोपहर माजारा व ढाकिया पहुंचे। उन्होंने जेजेपी युवा प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन माजरा के निवास पर पहुंचकर उनके जीजा हेड कांस्टेबल वेद प्रकाश को तथा हलका अध्यक्ष मनोज सरपंच के निवास पर पहुंचकर उनके दादा के निधन पर दुख शहादत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

Advertisement

रेवाड़ी शौक व्यक्त किया: इसके बाद दुष्यंत चौटाला गांव ढाकिया पहुंचे। यहां उन्होंने जेजेपी के रेवाड़ी हलका अध्यक्ष मनोज सरपंच के निवास पर पहुंचकर उनके दादा के निधन पर दुख जताया। उन्होंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उनका ढाढ़स बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही दुख की इस घड़ी में परिवार को संबल प्रदान किया।

ये रहे मौजूद: इस मौके पर जेजेपी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला कार्यकारी अध्यक्ष अभिमन्यु राव, धर्मपाल देशवाल, जगदीश नेहरा प्राणपुरा, बावल हलका अध्यक्ष उपेंद्र महलावत, राजू चौधरी बावल, सत्येंद्र झाबुआ, आजाद पटेल, योगेश बखापुर, कमल मंगलेश्वर, रिंकू सिंह सहित पार्टी कार्यकर्ता और गांवों के लोग मौजूद रहे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में अवैध तेल कारोबार का भंडाफोड़, 800 लीटर पेट्रोल और 700 लीटर थिनर बरामद

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp