रविवार, 25 अक्टूबर 2026

रेवाड़ी में अवैध तेल कारोबार का भंडाफोड़, 800 लीटर पेट्रोल और 700 लीटर थिनर बरामद

Written by: सुनील चौहान

Published:

रेवाड़ी: रेवाड़ी पुलिस ने अवैध तेल कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रविवार को गांव गज्जीवास में एक मकान पर छापा मारा।


रेवाड़ी में अवैध तेल कारोबार का भंडाफोड़
रेवाड़ी में अवैध तेल कारोबार का भंडाफोड़
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी: रेवाड़ी पुलिस ने अवैध तेल कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रविवार को गांव गज्जीवास में एक मकान पर छापा मारा। यहां से पुलिस ने 800 लीटर पेट्रोल और 700 लीटर थिनर बरामद किया। पुलिस ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके अन्य साथी फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपी गुरुग्राम जिले के गांव कादीपुर का निवासी है और वर्तमान में भिवाड़ी मोड़ पर रह रहा था। इससे एक दिन पहले भी पुलिस ने गांव खजूरी के पास हाईवे पर कार्रवाई कर 2200 लीटर पेट्रोल और थिनर बरामद किया था।

Advertisement

मकान में चल रहा था अवैध तेल निकालने का कारोबार

पुलिस के अनुसार, रविवार को सूचना मिली थी कि गज्जीवास गांव स्थित एक मकान में टैंकरों से तेल निकाला जा रहा है। सूचना के आधार पर मॉडल टाउन थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने मकान पर छापा मारा तो वहां तेल निकालने का काम चल रहा था। तलाशी के दौरान पेट्रोल और थिनर से भरे ड्रम मिले। पुलिस ने एक पिकअप गाड़ी, खाली ड्रम और टैंकरों से तेल निकालने के उपकरण भी जब्त किए हैं।

करनावास तेल डिपो से जुड़े होने की आशंका

बताया जा रहा है कि अवैध तेल कारोबार से जुड़े लोग करनावास स्थित तेल डिपो से निकलने वाले टैंकरों के चालकों के साथ कथित सांठगांठ कर तेल चोरी करते हैं। इसके बाद चोरी किए गए तेल की राजस्थान के आसपास के गांवों में आपूर्ति किए जाने की बात सामने आई है। करनावास तेल डिपो के आसपास के कई गांवों में लंबे समय से अवैध तेल कारोबार की शिकायतें सामने आती रही हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:स्मृति दिवस पर रेवाड़ी में खेल कूद प्रतियोगिताएं

शनिवार को पुलिस ने गांव के पास कार्रवाई कर 2200 लीटर पेट्रोल और थिनर बरामद किया था। लगातार दो दिनों में हुई कार्रवाई से अवैध तेल कारोबार में शामिल लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। अब पुलिस की कार्रवाई के बाद इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका और पूरे नेटवर्क का खुलासा होना अहम होगा।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में फसल बेचने की जंग: 12 धंटे करना पड रहा है इंतजार

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp