
रेवाड़ी : Best 24News: रेवाड़ी की अनाज मंडी में बाजरे की बंपर आवक हो रही है। बाजरा बेचने के लिए शेड्यूल के बावजूद किसानों को राहत नही मिल रही है। रेवाड़ी मंडी में किसानो को अपनी फसल बेचने के लिए 10 से 12 घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। रोजाना बड़ी संख्या में किसान अपनी ट्रैक्टर-ट्रालियों में बाजरा लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। इससे मंडी के गेट पर वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं और किसानों का काफी समय इंतजार में बीत रहा है।
हालात ऐसे हैं कि रात नौ बजे से ही मंडी के गेट पर ट्रैक्टर-ट्रालियों की कतारें लगनी शुरू हो जाती हैं। सुबह होते-होते यह कतारें एक से दो किलोमीटर तक पहुंच जाती है। मंडी में प्राइवेट आढ़ती बाजरे की खरीद कर रहे हैं। ऐसे में किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए मंडी की व्यवस्था और खरीद प्रक्रिया के अनुसार इंतजार करना पड़ रहा है।
रोस्टर के हिसाब से हो रही खरीद: बता दे रेवाड़ी व कोसली अनाज मंडी में पिछले 25 दिनों से मंडी में बाजरे की खरीद रोस्टर के हिसाब से की जा रही है। इसके चलते अलग-अलग गांवों के किसानों को निर्धारित व्यवस्था के अनुसार अपनी फसल लेकर मंडी पहुंचना पड़ रहा है।रोजाना बड़ी संख्या में किसान अपनी ट्रैक्टर-ट्रालियों में बाजरा लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। इससे मंडी के गेट पर वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं और किसानों का काफी समय इंतजार में बीत रहा है।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में 21 नवंबर को स्पेशल लोक अदालत, चेक बाउंस मामलों का होगा निपटारा
मंडी में बाजरे की आवक का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रोजाना करीब 500 से अधिक गेट पास काटे जा रहे हैं। अब तक रेवाड़ी अनाज मंडी में 5.80 लाख क्विंटल बाजरे की खरीद हो चुकी है।रेवाड़ी की तरह कोसली की अनाज मंडी में भी बाजरे की बंपर आवक हो रही है। सरकार की ओर से बाजरे की सीधी सरकारी खरीद करने के बजाय भावांतर भरपाई योजना के तहत किसानों को आर्थिक सहायता दी जा रही है।
ये भी पढ़ें:श्री शिव रामलीला समिति: राजतिलक के साथ संपूर्ण होगी रामलीला
