बुधवार, 21 अक्टूबर 2026

श्री शिव रामलीला समिति: राजतिलक के साथ संपूर्ण होगी रामलीला

Written by: सुनील चौहान

Published:

रेवाड़ी : श्री शिव रामलीला समिति नई अनाजमंडी रेवाड़ी की 10वें दिन की रामलीला में कुम्भकरण, मेघनाथ, अहीरावण व रावण वध तक की लीला दिखाई गई।


श्री शिव रामलीला समिति: राजतिलक के साथ संपूर्ण होगी रामलीला
श्री शिव रामलीला समिति: राजतिलक के साथ संपूर्ण होगी रामलीला
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी : श्री शिव रामलीला समिति नई अनाजमंडी रेवाड़ी की 10वें दिन की रामलीला में कुम्भकरण, मेघनाथ, अहीरावण व रावण वध तक की लीला दिखाई गई। सभी दृश्यों को देखकर दृशक रोमांचित हो उठे। इस अवसर पर मुख्यातिथी एडवोकेट रवि सैनी ने उपस्थित दृशकों को शिक्षित समाज बनाने की शपथ भी दिलवाई।

Advertisement

श्री शिव रामलीला समिति के महासचिव दीपक मंगला ने बताया कि रामलीला में 10वें दिन की लीला का शुभारंभ जयराम स्वीटस से हरिराम सैनी के पुत्र एडवोकेट रवि सैनी व उनकी धर्मपत्नी डा0 कीर्ति सैनी ने रिबन काटकर किया। मुख्यातिथि ने बताया कि रामलीला का प्रत्येक किरदार हमें किसी न किसी प्रकार से शिक्षा देता है। हमें रामलीला के चरित्रों को अपने जीवन में उतारना चाहिए। उन्होने कहा कि हमें श्रीराम जी से मर्यादा, संजय सीखने को मिलती है, श्रवण कुमार से पितृ भक्ति, हनुमान व शबरी से प्रभु भक्ति। इस अवसर पर मुख्यातिथी ने उपस्थित दृशकों को शिक्षित समाज बनाने की शपथ भी दिलवाई।

लीला में निर्देशन डायरेक्टर कपिलचंद शर्मा व डा0 श्याम बिहारी का रहा। मंच संचालन एडवोकेट भूपेन्द्र गुप्ता ने किया तथा प्रोमटिंग का कार्य एडवोकेट नितेश अग्रवाल ने किया। दीपक मंगला ने बताया कि श्री शिव रामलीला समिति द्वारा रामलीला का सफल आयोजन करवाने में मुख्य संरक्षक व विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, अजय मित्तल, राकेश पाल्हावासिया, नरेश मित्तल, राधेश्याम मित्तल, प्रधान नवल किशोर गुप्ता, उपप्रधान अनिल कुमार गोयल, रमेश गेरा, सुरेश गर्ग, सन्नी गोयल, जितिन अग्रवाल, मुकेश एसआरसीएस, गिरिश सिंघला, मुकेश जिंदल, रिशू यादव, राकेश गोयल, विष्णु गुप्ता का विशेष सहयोग रहा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में 21 नवंबर को स्पेशल लोक अदालत, चेक बाउंस मामलों का होगा निपटारा

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp