रविवार, 25 अक्टूबर 2026

हरियाणा में तीन दिन कैसा रहेगा मौमस, IMD ने दी अपडेट

Written by: सुनील चौहान

Published:

रविवार को रोहतक में अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.3 डिग्री कम रहा।


हरियाणा में कल कैसा रहेगा मौसम
हरियाणा में कल कैसा रहेगा मौसम
Google News Follow us on Google

हरियाणा: हरियाणा में अक्टूबर के अंतिम दिनों में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, शुक्रवार रात से मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ, जिसके प्रभाव से प्रदेश में बादल छाए रहे और महेंद्रगढ़ जिले में बूंदाबांदी हुई। अक्टूबर के अंत तक दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिनके प्रभाव से प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो सकती है।

Advertisement

रोहतक में सामान्य से 4.3 डिग्री नीचे रहा तापमान

रविवार को रोहतक में अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.3 डिग्री कम रहा। नारनौल में अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.7 डिग्री नीचे था। रोहतक को छोड़कर प्रदेश के अन्य शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री या इससे अधिक दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई। गुरुग्राम में रात का तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। हिसार में न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

हिसार, जींद और भिवानी में हुई ओलावृष्टि

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शनिवार को हिसार, जींद, फतेहाबाद और भिवानी में बूंदाबांदी हुई। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। भिवानी में तेज आंधी चली। दोपहर बाद सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद और भिवानी में तेज हवाओं का असर देखने को मिला। शाम के समय कुछ क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि हुई।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में ​फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में होगी बारिश

मौसम में बदलाव के चलते प्रदेश में दिन और रात के तापमान में गिरावट आई है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार, अक्टूबर के अंत तक सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभों के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम फिर बदल सकता है। ऐसे में आने वाले दिनों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है।

ये भी पढ़ें:हरियाणा में मौसम अलर्ट, NCR में बारिश का कहर ?, जानिए तीन दिन कैसा रहेगा मौसम !

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp