
धारूहेड़ा: बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व धारूहेड़ा मेंं मंगलवार को को धूमधाम से मनाया गया। शाम को श्रीराम के जयकारों के साथ रावण दहन हुआ। श्री रामलीला कमेटी की ओर से टाउन पार्क में बने रावण के पुतले को युद्धभूमि के रूप में सजाया गया। जहां राम और रावण अलग-अलग रथों पर विराजमान होकर युद्धभूमि में उतरे। दोनो जगह रावण के पुतले सजाए गए थे। जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। दोपहर से रामलीला ग्राउड में मेला लगा हुआ था।

खचाखच भरा मैदान: रावण दहन से पहले से धारूहेड़ा में टाउन पार्क व एसएमजी मैदान खचाखच भर गया। शाम को भगवान श्रीराम ने अग्नि बाण चलाकर अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय स्वरूप पुतलों को अग्नि में समाहित कर संपूर्ण समाज को धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। लोगों ने जय श्री राम के जयकारे लगाए। तेज आतिशबाजी के साथ माहौल में जमकर नारे लगाए गए।
दशहरा कार्यक्र्म एक’ वहीं दूसरी ओर एसएमजी ग्राउड में रामलीला कमेटी की ओर से रावण बनाया गया। इस मौके पर शाम को रावण दहन किया गया। शाम 4 बजे से दोनो जगह दमकल विभाग की ओर से गाडिया तैनात की गई ताकि को आगजनी नहीं हो। सुबह से ही गलियों में जगह जगह बच्चो ने छोटे छोटे रावण् बनाए गए थे।
ये भी पढ़ें:Dharuhera News: मसानी स्कूल में रामलीला और दशहरा उत्सव
श्री रामलीला कमेटी की ओर से दशहरा उत्सव से पहले भगवान राम सिंहायन यात्रा निकाली गई। सर्वप्रथम भगवान राम, लक्ष्मण व हनुमान सेना की ओर से धारूहेडा के प्राचीन शिव मंदिर से होती हुई धारूहेड़ा के भगत सिंह से रामलीला मैदान पहुंची। वहा पर काफी देर तक संवाद किया तथा लोगो ने जयकारे लगाए।
दशहरा कार्यक्र्म दो: धारूहेड़ा में रामलीला कमेटी की ओर से टाउन पार्क के पास रावन दहन किया गया। इस बार धारूहेड़ा में पिछली साल की तरह 100 फीट का रावण बनाया गया। पिछजे कई सालो से यहां पर दशहरा पर्व बनाया जा रहा है। दोपहर रामलीली कमेटी ओर से झांकी निकाली गई तथा शाम को रावण दहन किया गया।
ये भी पढ़ें:बाबा बिशन दास जी महाराज का मेला व कुश्ती दंगल 26 अक्टूबर को: जिला प्रमुख मनोज यादव होंगे मुख्य अतिथि
