सोमवार, 26 अक्टूबर 2026

रेवाड़ी नई अनाज मंडी में 27 अक्टूबर को खरीद बंद

Written by: सुनील चौहान

Published:

रेवाड़ी नई अनाज मंडी में मंगलवार, 27 अक्टूबर को फसलों की खरीद नहीं होगी। मार्केट कमेटी ने मंडी में खरीदी जा चुकी फसल का उठान तेज करने के लिए एक दिन का अवकाश रखने का निर्णय लिया है।


रेवाड़ी नई अनाज मंडी में 27 अक्टूबर को खरीद बंद
रेवाड़ी नई अनाज मंडी में 27 अक्टूबर को खरीद बंद
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी (Best24News): रेवाड़ी नई अनाज मंडी में मंगलवार, 27 अक्टूबर को फसलों की खरीद नहीं होगी। मार्केट कमेटी ने मंडी में खरीदी जा चुकी फसल का उठान तेज करने के लिए एक दिन का अवकाश रखने का निर्णय लिया है। ऐसे में मंडी में फसल बेचने आने वाले किसानों को मंगलवार के बजाय सोमवार या बुधवार को अपनी उपज लेकर आने की सलाह दी गई है।

Advertisement

उठान में तेजी लाने के लिए बंद रहेगी खरीद

मार्केट कमेटी रेवाड़ी के सचिव नरेंद्र यादव ने बताया कि पिछले दिनों मंडी में फसलों की आवक अधिक रही है। इसके चलते खरीदी गई फसल का उठान तेज करना जरूरी है। इसी को देखते हुए मंगलवार को खरीद बंद रखने का फैसला लिया गया है। बुधवार से मंडी में फसलों की खरीद दोबारा शुरू होगी।

अब किसी गांव के लिए रोस्टर की बाध्यता नहीं

मार्केट कमेटी सचिव ने बताया कि अब रेवाड़ी नई अनाज मंडी में किसी गांव के लिए रोस्टर व्यवस्था लागू नहीं रहेगी। पहले गांवों के अनुसार निर्धारित तिथियों पर फसल लाने की व्यवस्था थी, लेकिन अब किसी भी गांव का किसान अपनी उपज बिक्री के लिए मंडी में ला सकता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पहुंचे रेवाड़ी

प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे मंगलवार को खरीद बंद रहने के कारण अपनी फसल लाने की योजना उसी के अनुसार बनाएं, ताकि मंडी में पहुंचने पर परेशानी न हो।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में अवैध तेल कारोबार का भंडाफोड़, 800 लीटर पेट्रोल और 700 लीटर थिनर बरामद

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp