बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

महिलाओं के लिए खुशखबरी! रेवाड़ी में आंगनबाड़ी में 456 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन से पहले जान लें ये जरूरी नियम

Written by: सुनील चौहान

Published:

Rewari Anganwadi Bharti 2026: रेवाड़ी की महिलाओं के लिए एक जरूरी अपडेट सामने आ रही है। आप अगर सालों से आंगनबाड़ी भर्ती का इंतजार कर रही थी तो यह खबर आपके लिए…


रेवाड़ी में आंगनबाड़ी में 456 पदों पर भर्ती
रेवाड़ी में आंगनबाड़ी में 456 पदों पर भर्ती
Google News Follow us on Google

Rewari Anganwadi Bharti 2026: रेवाड़ी की महिलाओं के लिए एक जरूरी अपडेट सामने आ रही है। आप अगर सालों से आंगनबाड़ी भर्ती का इंतजार कर रही थी तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। जिले में 456 आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती निकली है। लंबे समय से आंगनबाड़ी केंद्र में कर्मचारियों की कमी चल रही थी और अब महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है।इस भर्ती के तहत 105 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 351 आंगनबाड़ी सहायिकाओं के पद भरे जाएंगे। हालांकि विभाग ने यह भी कहा है की जरूरत पड़ी तो पदों की संख्या में बदलाव भी किया जा सकता है।

Advertisement

रेवाड़ी के किन क्षेत्रों में निकली सबसे ज्यादा भर्ती?

भर्ती जिले के अलग-अलग ब्लॉकों में की जाएगी। जाटूसाना, खोल और बावल ब्लॉक में सबसे अधिक रिक्तियां हैं। इसके अलावा रेवाड़ी शहरी, रेवाड़ी ग्रामीण और नाहड़ क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए भी आवेदन मांगे गए हैं।

  • बावल : 29 कार्यकर्ता, 53 सहायिका
  • खोल : 27 कार्यकर्ता, 61 सहायिका
  • जाटूसाना : 26 कार्यकर्ता, 74 सहायिका
  • रेवाड़ी शहरी : 9 कार्यकर्ता, 51 सहायिका
  • रेवाड़ी ग्रामीण : 8 कार्यकर्ता, 64 सहायिका
  • नाहड़ : 6 कार्यकर्ता, 48 सहायिका

आवेदन करने वाली महिलाओं के लिए सबसे जरूरी शर्त

आवेदन करने वाली महिलाओं को कुछ शर्तों का पालन करना होगा। आवेदन करने वाली महिला इस गांव पंचायत या वार्ड के निवासी होना जरूरी है जहां के लिए वह आवेदन कर रही है। अगर आप शर्त पूरा नहीं करते हैं तो आपके आवेदन को निरस्त भी किया जा सकता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:कोसली विकास मंच ने SDM को सौंपा ज्ञापन, जानिए क्या है उनकी मांग?

ऑनलाइन नहीं, इस तरीके से करना होगा आवेदन

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन रखी गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन पत्र भरकर संबंधित महिला एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय या जिला कार्यालय में जमा करना होगा। आवेदन फॉर्म और भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी भी वहीं से प्राप्त की जा सकती है। आपको बता दे की रेवाड़ी जिले में अभी आंगनबाड़ी केदो पर स्टाफ की काफी कमी देखने को मिल रही है और लंबे समय से भर्ती की मांग भी की जा रही थी। भर्ती होने के बाद गर्भवती महिलाओं बच्चों और पोषण योजनाओं से जुड़े कामों में तेजी आएगी।

आवेदन करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

  • केवल महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकती हैं।
  • संबंधित गांव, पंचायत या वार्ड की स्थायी निवासी होना जरूरी है।
  • आवेदन केवल ऑफलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
  • फॉर्म संबंधित महिला एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय में जमा करना होगा।
  • आरक्षण, पात्रता और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी विभागीय कार्यालय से प्राप्त करें।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी नई अनाज मंडी में 27 अक्टूबर को खरीद बंद

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp