सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

Dharuhera News: खाद भंडार पर सीएम फ्लाइंग की छापेमारी

Written by: हर्ष चौहान

Published:

Dharuhera News : औद्योगिक कस्बे धारूहेड़ा के गांव ततारपुर इस्तमुरार में गुरुवार शाम को उस समय हड़कंप मच गया, जब सीएम फ्लाइंग (CM Flying Wing) की टीम ने एक खाद-बीज भंडार पर अचानक…


सीएम फ्लाइंग (CM Flying Wing) की टीम ने एक खाद-बीज भंडार पर अचानक छापेमारी
सीएम फ्लाइंग (CM Flying Wing) की टीम ने एक खाद-बीज भंडार पर अचानक छापेमारी
Google News Follow us on Google

Dharuhera News : औद्योगिक कस्बे धारूहेड़ा के गांव ततारपुर इस्तमुरार में गुरुवार शाम को उस समय हड़कंप मच गया, जब सीएम फ्लाइंग (CM Flying Wing) की टीम ने एक खाद-बीज भंडार पर अचानक छापेमारी (Raid) कर दी। यह कार्रवाई ग्रामीणों और किसानों से मिल रही लगातार शिकायतों के बाद अमल में लाई गई है। हालांकि टीम को बिना किसी कार्रवाई के ही बैरंग लौटना पडा।

Advertisement

हेराफेरी की मिल रही थी शिकायतें

बता दे सीएम फ्लाइंग को पिछले काफी समय से ततारपुर इस्तमुरार स्थित ‘रक्षित खाद भंडार‘ के खिलाफ हेराफेरी की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायत करने वालों का आरोप था कि दुकान संचालक धनेश यादव खाद की बिक्री और वितरण में कथित रूप से हेराफेरी कर रहा है। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने स्थानीय कृषि विभाग के साथ मिलकर एक संयुक्त टीम का गठन किया और गुरुवार देर शाम दुकान पर छापेमारी की। जैसे ही टीम वहां पहुंची तो आस पास के ओर दुकानदारों में अफरा तफरी मच गई।

सीएम फ्लाइंग (CM Flying Wing) की टीम ने एक खाद-बीज भंडार पर अचानक छापेमारी
सीएम फ्लाइंग (CM Flying Wing) की टीम ने एक खाद-बीज भंडार पर अचानक छापेमारी

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में अंधविश्वास और पाखंड के खिलाफ एकजुट हुआ आर्य समाज

कृषि विभाग और सीएम फ्लाइंग की संयुक्त टीम ने खंगाला रिकॉर्ड

सीएम फ्लाइंग के प्रभारी और निरीक्षक राजेश कुमार कृषि विभाग के एपीपीओ (APPO) कूड़ा राम, एएसआई (ASI) कर्मपाल, सब-इंस्पेक्टर (SI) सुनील, मनोज और ओमप्रकाश मुख्य रूप ने खाद बीच भंडारा पर छापेमारी की । टीम ने दुकान पर पहुंचते ही सबसे पहले खाद के कट्टों के स्टॉक का मिलान किया और बिक्री से जुड़े तमाम जरूरी दस्तावेजों व पीओएस (POS) मशीन के रिकॉर्ड को अपने कब्जे में लेकर गहनता से खंगाला। लेकिन उनके रिकोर्ड में कोई अनियमता नहीं मिली।

जांच में जुटे अधिकारी

शुरुआती जांच के दौरान दुकान पर स्टॉक और रिकॉर्ड के मिलान की प्रक्रिया काफी देर तक चलती रही। हालांकि, टीम के कुछ सदस्यों के अनुसार रिकॉर्ड में बारीकी से जांच की जा रही है कि नियमों का उल्लंघन हुआ है या नहीं। सीएम फ्लाइंग की इस अचानक हुई कार्रवाई से ततारपुर और धारूहेड़ा क्षेत्र के अन्य खाद-बीज विक्रेताओं में भी हड़कंप का माहौल देखा गया।

ये भी पढ़ें:झारखंड से जुडे है हरियाणा के तस्करों के तार, 30 लाख की अफीम जब्त, चार तस्कर ​काबू

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

Related News

WhatsApp