google-site-verification=tCHMjoNaCh-s0LhMfvxWhQaHY6KW8yvJTKLKR2PdqUU Indian Oil Pump: पेट्रोल पंप लगाने के लिए यूपी में चाहिए 48 जगहों पर जमीन, फटाफट करें आवेदन | Best24News
रविवार, 1 नवम्बर 2026

Indian Oil Pump: पेट्रोल पंप लगाने के लिए यूपी में चाहिए 48 जगहों पर जमीन, फटाफट करें आवेदन

Written by: Best24News

Published:

Indian Oil land requirement: पेट्रोलियम क्षेत्र की महारत्न कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग स्थानों पर नए रिटेल आउटलेट्स (पेट्रोल/डीजल पंप) खोलने के लिए जमीन…


Indian Oil land requirement 1
Indian Oil land requirement 1
Google News Follow us on Google

Indian Oil land requirement: पेट्रोलियम क्षेत्र की महारत्न कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग स्थानों पर नए रिटेल आउटलेट्स (पेट्रोल/डीजल पंप) खोलने के लिए जमीन की आवश्यकता को लेकर विज्ञापन जारी किया है.

Advertisement

यह विज्ञापन सिर्फ जमीन की खरीद या दीर्घकालिक लीज (कम से कम 19 साल 11 महीने, और प्राथमिकता से 30 साल) के लिए है. इसका मतलब यह है कि इंडियन ऑयल कम से कम 19 साल 11 महीने और प्राथमिकता के आधार पर 30 साल तक जमीन लीज पर ले सकती है.

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा के हर पंचायत में खुलेगी ई-लाइब्रेरी

इंडियन ऑइल की तरफ से ये भी साफ किया गया है कि यह विज्ञापन किसी भी प्रकार की डीलरशिप के लिए नहीं है.

48 लोकेशनों पर रिटेल आउटलेट खोलने की योजना Indian Oil Pump

ये भी पढ़ें:कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया कोसली मंडी का किया निरीक्षण

आपको बता दें कि IOCL की ओर से 48 लोकेशनों पर रिटेल आउटलेट खोलने की योजना है और इसके लिए इच्छुक जमीन मालिकों से सीलबंद निविदाएं (Bids) आमंत्रित की गई हैं.

कैसे करें प्रस्ताव का आवेदन ? Indian Oil Pump

इच्छुक व्यक्ति या संस्थाएं जिनके पास वैध और क्लियर मार्केटेबल टाइटल वाली जमीन है (स्वामित्व उनके पास होना चाहिए), वे अपनी तकनीकी जानकारी और वित्तीय प्रस्ताव दो अलग लिफाफों में बंद कर एक लिफाफे में रखकर निम्नलिखित पते पर 6 जुलाई 2025, शाम 5:00 बजे तक आवेदन भेज सकते हैं.पते अनुसार आवेदन की जानकारी:

ये भी पढ़ें:इंतजार खत्म: AIIMS Rewari में शुरू होगी OPD , भालखी में 12 एकड़ में बनेगी अनाज मंडी: डॉ. कृष्ण कुमार

स्थान क्रमांक आवेदन भेजने का पता
01 से 10 तक इंडियन ऑयल भवन, संजय प्लेस, आगरा
11 से 20 तक इंडियन ऑयल भवन, कमला नेहरू मार्ग, बरेली
21 से 29 तक इंडियन ऑयल, सहारनपुर रोड, देहरादून
30 से 38 तक इंडियन ऑयल ऑफिस, पाकबरा, मुरादाबाद
39 से 48 तक इंडियन ऑयल, सेक्टर-73, नोएडा

आवेदनकर्ता IOCL की वेबसाइट से विस्तृत दिशानिर्देश और फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं.

जरूरी निर्देश: Indian Oil Pump
यह आवेदन केवल जमीन की पेशकश के लिए है, ना कि डीलरशिप के लिए.
आवेदनकर्ता को जमीन का स्पष्ट स्वामित्व और दस्तावेज पेश करने होंगे.
आवेदन डाक या व्यक्तिगत रूप से दिए गए पते पर जमा करना होगा.

लीज पर जमीन देन से कैसे होगी कमाई ?
अगर कोई व्यक्ति इंडियन ऑयल जैसी कंपनी को अपनी जमीन लीज पर देता है, तो उसकी कमाई के मुख्य दो तरीके होते हैं:

1. मासिक किराया (Lease Rent):
इंडियन ऑयल जैसी कंपनियां आमतौर पर लीज पर ली गई जमीन के बदले मासिक किराया (रेंट) देती हैं.
यह किराया पहले से तय होता है और लीज एग्रीमेंट में लिखा जाता है.
किराये की राशि कई बार प्रति वर्ग मीटर या प्रति वर्ग फीट के हिसाब से तय होती है.
उदाहरण:

अगर आपकी जमीन 5,000 वर्ग फुट है और कंपनी ₹30 प्रति वर्ग फुट प्रति माह देती है, तो आपको हर महीने ₹1,50,000 की आय होगी.

2. लीज एग्रीमेंट की अवधि और रिविजन:
लीज एग्रीमेंट आमतौर पर 19 साल 11 महीने या 30 साल के लिए होता है, और कुछ मामलों में renewal का विकल्प भी दिया जाता है.
हर 3 से 5 साल में किराया बढ़ाने (rent escalation) की शर्त होती है- जैसे 10% या 15% बढ़ोतरी

 

AdvertisementHINDI21052025

 

AdvertisementHIND

AdvertisementHINDI21052025 page 003

AdvertisementHINDI

AdvertisementHINDI

AdvertisementHINDI

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp