
धारूहेड़ा (Best24News): धारूहेड़ा के सेक्टर-6 स्थित कम्युनिटी सेंटर (Community Center) प्रांगण में श्री खाटू श्याम जी का जागरण आयोजित किया गया। जागरण की शुरुआत से लेकर समापन तक पूरा परिसर बाबा श्याम के जयकारों “हारे के सहारे की जय” से गुंजायमान रहा।

नपा चेयरमैन अजय जांगड़ा की ज्योति प्रज्वलित
धार्मिक कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ धारूहेड़ा नगरपालिका चेयरमैन अजय जांगड़ा तथा किन्नर समाज की प्रमुख बहन सीमा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित एवं बाबा की पावन ज्योति प्रज्वलित करके किया। मुख्य अतिथियों का मंदिर व आयोजन समिति की ओर से स्वागत किया गया।
दिल्ली और राजस्थान के कलाकारों ने बांधी समां
जागरण में विशेष रूप से आमंत्रित दिल्ली और राजस्थान से आए सुप्रसिद्ध भजन गायकों एवं कलाकारों ने अपनी सुमधुर ध्वनियों से बाबा खाटू श्याम की महिमा का गुणगान किया। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए एक से बढ़कर एक श्याम भजनों पर श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो गए। बाबा श्याम के भव्य अलौकिक दरबार में शीश नवाकर अपने परिवार की सुख-समृद्धि, निरोगी काया और खुशहाली की मनौतियां मांगीं।
ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा RTI में लापरवाही : 6 साल बाद राज्य सूचना आयुक्त का बड़ा एक्शन !
इस भव्य श्याम जागरण में सेक्टर-6 के वासियों तथा आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान पार्षद कविता बुधवार, विकास बुधवार, विनोद गुज्जर, अमित सहरावत, एवरन चौधरी, लाला राजपूत, सुनील और सत्येंद्र सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं समाज सेवी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी के Ex MLA के गांव में सरकारी जमीन पर दबंगों के कब्जे, जिम्मेदार मौन ?
