Masani Barrage News Today: मसानी बैराज के गंदे पानी के खिलाफ पद यात्रा 28 जून को : किसानों ने संभाली कमान; जानें पूरा रूट

On: June 25, 2026 9:43 AM
Follow Us:
Masani Barrage News Today: मसानी बैराज के गंदे पानी के खिलाफ पद यात्रा 28 जून को :किसानों ने संभाली कमान; जानें पूरा रूट

Masani Barrage News Today: धारूहेड़ा: औद्योगिक क्षेत्र धारूहेड़ा और रेवाड़ी के गांवों के लिए नासूर बन चुकी है। मसानी बैराज के गंदे पानी की समस्या के स्थायी समाधान और साहबी नदी के पर्यावरण संरक्षण को लेकर ग्रामीणों ने एक बार फिर हुंकार भरी है। इस गंभीर मुद्दे को लेकर आगामी 28 जून 2026 से  ‘जन चेतना एवं पदयात्रा’ निकाली जाएगी। इस महाअभियान की तैयारियों को लेकर मास्टर धर्मपाल निखरी की अध्यक्षता में मसानी में एक विशेष समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें यात्रा को सफल बनाने के लिए स्थानीय मौजिज लोगों और युवाओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गईं।Masani Barrage News Today

 

फसलों के नुकसान और मुआवजे की मांग को मिला समर्थन

इस बैठक के दौरान मसानी बैराज के दूषित पानी से प्रभावित किसानों का दर्द भी खुलकर सामने आया। क्षेत्र के संयोजक एवं सेवानिवृत्त रेंजर कमल सिंह यादव ने बताया कि फैक्ट्रियों के केमिकल और गंदे पानी के कारण सैकड़ों एकड़ उपजाऊ भूमि जलमग्न हो चुकी है। लोग पहले भी इसको मांग उठा चुके है लेकिन प्रशासन इसको लेकर गंभीर नहीं है। इसी के चलते अब ये अभियान चलाना पडा।Masani Barrage News Today

Masani Barrage News Today: मसानी बैराज के गंदे पानी के खिलाफ पद यात्रा 28 जून को :किसानों ने संभाली कमान; जानें पूरा रूट
Masani Barrage News Today: मसानी बैराज के गंदे पानी के खिलाफ पद यात्रा 28 जून को :किसानों ने संभाली कमान; जानें पूरा रूट

बिजाई ठप: पानी का भराव इस कदर है कि किसान अपने खेतों में फसलों की बिजाई तक नहीं कर पा रहे हैं। किसान दूषित पानी से जलभराव से परेशान है जबकि प्रशासन बार बार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं कर रहा है।

क्षतिपूर्ति की मांग: बैठक में मौजूद सभी ग्रामीणों और किसान प्रतिनिधियों ने प्रभावित किसानों को सरकार से उचित मुआवजा (क्षतिपूर्ति) दिलाने के लिए इस आंदोलन को अपना पूरा समर्थन देने का ऐलान किया।Masani Barrage News Today

 

पदयात्रा का पूरा टाइम-टेबल और रूट

बता दे कि 28 जून को सुबह यह पदयात्रा धारूहेड़ा और रेवाड़ी के विभिन्न गांवों से होकर गुजरेगी। यात्रा का आधिकारिक समय और रूट इस प्रकार तय किया गया है

1.भटसाना (शुरुआत):सुबह 06:00 बजे.पदयात्रा का पहला चरण सुबह ठीक 6 बजे भटसाना गांव से शुरू होगा।Masani Barrage News Today

2.खरखड़ा और खलियावास:सुबह 06:45 से 07:30 बजे.यात्रा 6.45 बजे खरखड़ा पहुंचेगी और वहां से होते हुए 7.30 बजे खलियावास गांव में प्रवेश करेगी।Masani Barrage News Today

3.खटावली, सुरजपुरा और सुनारिया:सुबह 08:00 से 09:00 बजे.इसके बाद सुबह 8 बजे खटावली, 8.30 बजे सुरजपुरा और 9 बजे सुनारिया गांव में जन चेतना अभियान चलाया जाएगा।Masani Barrage News Today

 

मसानी बैराज को वेटलैंड घोषित कराने के लिए छिड़ेगी जंग, इस दिन 26 गांवों में शुरू होगा अभियान
मसानी बैराज को वेटलैंड घोषित कराने के लिए छिड़ेगी जंग, इस दिन 26 गांवों में शुरू होगा अभियान

4.ततारपुर और बुड़ाना चौक (समापन):सुबह 09:30 से 10:00 बजे.सुबह 9.30 बजे यात्रा ततारपुर पहुंचेगी और सुबह 10 बजे बुड़ाना चौक पर इसका समापन होगा, जिसमें मीरपुर, तुर्कियावास, बुड़ाना-बुढ़ानी आदि गांवों के लोग शामिल होंगे।

झूठे सपने दिखाकर किया धोखा: ग्रामीणों ने कहा कि मनोहर लाल खटटर लोगो को कृ​कृत्रित झील बनाने के सपने दिखाकर जनता के साथ धोखा किया है। दरसल रेवाड़ी व बावल के गंदे पानी को बाहर निकालने के लिए यह सब खेल खेला गया है। क्योंकि धारूहेड़ा में इस समस्या को नेतृत्व करने वाले कोई नहीं है। सरकार साफ पानी बताकर एनजीटी में रिपोर्ट देकर अपना पीछा छुडवा रही है जबकि काला यानि बिना ट्रीट किया हुआ पानी छोडा जा रहा है।Masani Barrage

 

बैठक में ये मुख्य चेहरे रहे मौजूद 

साहबी नदी और मसानी बैराज को प्रदूषण मुक्त कराने की इस मुहिम में इलाके के कई सरपंच और ब्लॉक समिति सदस्य बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। बैठक में मुख्य रूप से सरपंच राजकुमार खलियावास, ब्लॉक समिति मेंबर धीरज खलियावास, राजकुमार सरपंच बुड़ाना, बिशनसिंह नंबरदार रालियावास, पूर्व सरपंच लालाराम मसानी, पूर्व सरपंच नवल सिंह डुंगरवास, वैभव यादव भटसाना, रामफल जीतपुरा, हनीश शर्मा, सुमेरसिंह, देवेंद्र निंगानियावास और महिपाल फदनी सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने एक सुर में कहा कि जब तक गंदे पानी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं होता, यह संघर्ष जारी रहेगा।

FAQ: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल 
प्रश्न 1: मसानी बैराज को लेकर 28 जून से क्या होने जा रहा है?
उत्तर: मसानी बैराज के गंदे पानी के समाधान और साहबी नदी के पर्यावरण संरक्षण को लेकर 28 जून को सुबह 6 बजे से   जन चेतना पदयात्रा निकाली जाएगी। इससे पहले दो चरण मे यात्रा निकाली जा चुकी है।Masani Barrage News Today

प्रश्न 2: इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य क्या है?
उत्तर: इसका उद्देश्य दूषित पानी की समस्या का समाधान ढूंढना, साहबी नदी को बचाना और जिन किसानों की जमीन में पानी भरा है उन्हें सरकार से मुआवजा दिलाना है।Masani Barrage News Today

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now