हरियाणा (Best24News) हरियाणा पुलिस ने नशा तस्करी को लेकर एक बडी सफलता मिली है। हरियाणा के हिसार के गांव भेरियां के पास नाकाबंदी के दौरान एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने एक से 206 ग्राम अफीम और अवैध 315 बोर पिस्टल बरामद की। इतना ही टीम ने कार में सवार 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गुरमेश निवासी मिंगनी खेड़ा, कुलदीप निवासी चिन्दर, सतपाल निवासी चौधरी वाली और सुनील निवासी कालवास के रूप में हुई है। आरोपियों को दो दिन रिमांड पर लिया है।
राजस्थान से आ रहे थे तस्कर: हरियाणा पुलि ने बताया जब गिरफ्तार किए आरोपियों से अफीम और पिस्टल कब्जे में लेकर चारों आरोपियों के खिलाफ थाना आजाद नगर में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे राजस्थान से अपने किसी परिचित का सरपंच पद का चुनाव करवाकर लौट रहे थे। साफ जाहिर है राजस्थान से नशा हरियाणा में पहुंच रहा है।

जानिए कहां छिपा रखी थी अफीम: सहायक उप निरीक्षक शक्ति ने बताया कि वे पुलिस टीम के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे। मुखबीर से सूचना मिली थी। सूचना गांव भेरियां के पास नाकाबंदी की गई। संदिग्ध वैन्यू कार को रोककर तलाशी ली गई। कार के डैशबोर्ड से 206 ग्राम अफीम और ड्राइवर सीट के नीचे से अवैध 315 बोर पिस्टल मिली।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन
रिमांड पर लिए आरोपी: पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया गया। इस दौरान अफीम कहां से खरीदी गई, पिस्टल कहां से मिली और मामले में अन्य लोगों की भूमिका के बारे में पूछताछ की जाएगी।
ये भी पढ़ें:कर्नाटक की राज्यपाल आज आएगी रेवाड़ी, 2004 में राव इंद्रजीत को हराकर राजनीति में रखा था कदम
