मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

रेवाड़ी के इस शहर जल्द बनेगा नया बिजली सब डिवीजन

Written by: सुनील चौहान

Published:

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) ने एक बड़ा कदम उठाया है। निगम द्वारा डहीना में नया सब डिवीजन (Sub Division) बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है


रेवाड़ी के इस शहर जल्द बनेगा नया बिजली सब डिवीजन
रेवाड़ी के इस शहर जल्द बनेगा नया बिजली सब डिवीजन
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी (Best24News): क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने और उपभोक्ताओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) ने एक बड़ा कदम उठाया है। निगम द्वारा डहीना में नया सब डिवीजन (Sub Division) बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है, जिसके लिए प्रस्ताव तैयार कर उच्च मुख्यालय को मंजूरी के लिए भेज दिया गया है। मुख्यालय से हरी झंडी मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

Advertisement

क्यों पड़ी नए सब डिवीजन की जरूरत?

निगम के तय नियमों के अनुसार, किसी भी सब डिवीजन में 15 हजार से अधिक उपभोक्ता होने पर बेहतर सुविधाएं और प्रशासनिक व्यवस्थाएं बढ़ाने की आवश्यकता होती है। वर्तमान में बुड़ौली और पाली सब डिवीजन के अंतर्गत उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर 50 हजार से अधिक पहुंच चुकी है। भारी संख्या में उपभोक्ता होने के कारण मौजूदा स्टाफ पर कार्य का दबाव लगातार बढ़ रहा था, जिससे कई बार छोटी-छोटी शिकायतों के समाधान में भी समय लग जाता है।

लोगों को दूर नहीं जाना पड़ेगा

डहीना में नया सब डिवीजन बनने के बाद क्षेत्र के दर्जनों गांवों के बिजली उपभोक्ताओं को अपने कार्यों के लिए अन्य दूरदराज के कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। बिल दुरुस्त कराने, नए कनेक्शन या बिजली संबंधी अन्य शिकायतों का त्वरित समाधान स्थानीय स्तर पर ही संभव हो सकेगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी अनाज मंडी में टोकन के लिए मारा मारी, जिम्मेदार कौन ?

अधिकारियों का बयान: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता (SE) विजयपाल यादव ने जानकारी दी कि डहीना में नया सब डिवीजन स्थापित करने का प्रस्ताव तैयार कर रेशनेलाइजेशन (Rationalization) के लिए मुख्यालय को भेज दिया गया है। प्रक्रिया पूरी होते ही डहीना में नया सब डिवीजन कार्य करना शुरू कर देगा।

जन सविधा जारी: आपातकालीन / शिकायत नंबर: बिजली आपूर्ति या किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए आप DHBVN के टोल-फ्री नंबर 1912 या 1800-180-4334 पर संपर्क कर सकते हैं। व्हाट्सएप शिकायत सेवा: ग्राहक सेवा के लिए 8813999708 पर व्हाट्सएप मैसेज किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी नई अनाज मंडी का 19 से 24 अक्टूबर तक का गांववार फसल खरीद शेड्यूल जारी

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp