Delhi Jaipur Highway Jam Today: धारूहेड़ा/रेवाड़ी: दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-48) पर सफर करने वाले यात्रियों और वाहन चालकों के लिए बुधवार का दिन बेहद परेशानी भरा रहा। मंगलवार को हुई झमाझम बारिश के बाद हाईवे पर हुए भारी जलभराव के चलते बुधवार को दिल्ली और जयपुर दोनों मार्गों पर भयंकर जाम लग गया। धारूहेड़ा के मालपुरा के पास हाईवे पर कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं, जिससे आम जनता, नौकरीपेशा लोगों और राहगीरों को घंटों तक भीषण जाम में फंसे रहना पड़ा।
अधूरे नाले के काम ने बढ़ाई आफत, धंसी दो कारें
बुधवार को जाम की स्थिति उस समय और भी गंभीर हो गई, जब दिल्ली-जयपुर हाईवे के साथ बनाए जा रहे नाले के अधूरे निर्माण कार्य के चलते बड़ा हादसा होते-होते बचा। Delhi Jaipur Highway Jam Today
क्या हुआ हादसा: नाले की ढीली मिट्टी के कारण अचानक दो कारों के टायर उसमें धंस गए। कार धसने से हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना पाकर यातायात पुलिस मौके पर पहुंची।Delhi Jaipur Highway Traffic Jam Dharuhera

क्रेन की ली गई मदद: कारें धंसने से हाईवे पर वाहनों की रफ्तार पूरी तरह थम गई। इसके बाद यातायात पुलिस (Traffic Police) ने तुरंत मोर्चा संभाला और क्रेन की सहायता से काफी मशक्कत के बाद दोनों कारों को सड़क से हटवाकर हाईवे पर यातायात को दोबारा सुचारू करवाया।
हीरो मोटोकॉर्प ओवरब्रिज और संकरी सर्विस लाइन बनी बाधक
ओवरब्रिज का अधूरा काम:निर्माण कार्य.हाईवे पर हीरो मोटोकॉर्प के पास लंबे समय से ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है, जिससे मुख्य हाईवे का रास्ता बंद है। मुख्य हाईवे बंद होने के कारण दोनों तरफ का पूरा ट्रैफिक संकरी (Narrow) सर्विस लाइन से गुजरने को मजबूर है, जिससे दिन-रात रेंगते हैं वाहन। मंगलवार को हुई भारी बारिश के कारण सर्विस लाइन पर दो प्रमुख जगहों (विशेषकर मालपुरा के पास) पर गहरा जलभराव हो गया, जिसने जाम को बेकाबू कर दिया। Delhi Jaipur Highway Jam Today
ट्रकों और भारी वाहनों की भीड़ से हालात हुए बेकाबू
मालपुरा के पास सुबह से ही स्थिति बहुत खराब बनी हुई है। औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण दिल्ली और जयपुर दोनों ही तरफ भारी मालवाहक ट्रकों और कंटेनरों की भारी भीड़ रहती है। जलभराव के कारण जब इन भारी वाहनों की रफ्तार धीमी हुई, तो पीछे आ रही कारों और बसों का लंबा काफिला जमा हो गया। यात्रियों को उमस और गर्मी के बीच घंटों तक सड़क पर ही अपनी गाड़ियों में बैठकर जाम खुलने का इंतजार करना पड़ा। स्थानीय पुलिस प्रशासन जलभराव को निकालने और ट्रैफिक को डायवर्ट करने के प्रयास में जुटा हुआ है।

FAQ: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
प्रश्न 1: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बुधवार को जाम क्यों लगा?
उत्तर: मंगलवार को हुई बारिश के कारण धारूहेड़ा और मालपुरा के पास हाईवे की सर्विस लाइन पर भारी जलभराव हो गया और नाले के अधूरे काम के कारण दो कारें धंस गईं, जिससे भीषण जाम लग गया।
प्रश्न 2: NH-48 पर धारूहेड़ा के पास जाम का मुख्य कारण क्या है?
उत्तर: हीरो मोटोकॉर्प के पास बन रहे ओवरब्रिज के कारण ट्रैफिक को संकरी सर्विस लाइन से निकाला जा रहा है, जो जलभराव के चलते पूरी तरह ब्लॉक हो गई। यहां दिन रात जाम लगना आम हो गया है।
जलभराव के चलते जाम लग रहा है। दोनो कारो को हटवाते हुए जाम को खुलवाया तथा यातायात सुचारू करवाया गया। ओवरबिज के चलते सर्विस लाईन पर वाहनो का दबाब बना हुआ है
सुरेश कुमार, यातायात प्रभारी धारूहेड़ा












