गुरूवार, 12 नवम्बर 2026

रेवाड़ी पंजाबी भवन चुनाव: सचिन मलिक लगातार 10 वीं बार सर्वसम्मति से बने प्रधान

Written by: सुनील चौहान

Published:

चुनाव प्रक्रिया जिला रजिस्ट्रार की ओर से नियुक्त चुनाव अधिकारी सतीश कुमार जोशी की देखरेख में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हुई। प्रधान पद के लिए एडवोकेट सचिन मलिक, उपप्रधान पद के लिए नरेंद्र बतरा, महासचिव पद के लिए नरेश कालरा, सहसचिव पद के लिए पीयूष अरोड़ा और कोषाध्यक्ष पद के लिए रवि ठकराल ने नामांकन दाखिल किया है।


रेवाड़ी पंजाबी भवन चुनाव: सचिन मलिक लगातार 10 वीं बार सर्वसम्मति से बने प्रधान
रेवाड़ी पंजाबी भवन चुनाव: सचिन मलिक लगातार 10 वीं बार सर्वसम्मति से बने प्रधान
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी (Best24News) : पंजाबी भवन रेवाड़ी के चुनाव में एडवोकेट सचिन मलिक और उनकी टीम के खिलाफ किसी भी पद पर विरोधी उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया है। सचिन मलिक पिछले 9 वर्षों से प्रधान पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इस बार भी उनके नेतृत्व वाली पूरी टीम के सामने किसी अन्य सदस्य ने चुनाव लड़ने के लिए नामांकन नहीं किया। ऐसें में बार फिर एडवोकेट सचिन मलिक का 10वी प्रधान बनना तय हो गया है।

चुनाव अधिकारी की देखरेख में हुए चुनाव: चुनाव प्रक्रिया जिला रजिस्ट्रार की ओर से नियुक्त चुनाव अधिकारी सतीश कुमार जोशी की देखरेख में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हुई। प्रधान पद के लिए एडवोकेट सचिन मलिक, उपप्रधान पद के लिए नरेंद्र बतरा, महासचिव पद के लिए नरेश कालरा, सहसचिव पद के लिए पीयूष अरोड़ा और कोषाध्यक्ष पद के लिए रवि ठकराल ने नामांकन दाखिल किया है।

कार्यकारिणी का किया गठन: इसके अलावा 16 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए चंद्रशेखर अरोड़ा, वेद प्रकाश कथूरिया, भीम गुलाटी, संजय बतरा, दुर्गेश अरोड़ा, सुभाष चुघ, मनीष चांदना, पवन धमीजा, नरेश गुलयानी, श्याम सुंदर चुघ, ललित सतीजा, राजेश अदलखा, डॉ. मनीष तनेजा, उज्जवल हंडूजा, संजय गेरा और अनिल मखीजा ने नामांकन दाखिल किए हैं।

ये भी पढ़ें:Rewari Accident News: कार पेड से टकराई, दो युवकों की मौत

सचिन मलिक के नेतृत्व में पंजाबी भवन की ओर से सामाजिक सेवा और जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए कई गतिविधियां चलाई जा रही हैं। इनमें विद्यार्थियों के लिए करीब 15 हजार पुस्तकों का निःशुल्क बुक बैंक, युवक-युवतियों के लिए वैवाहिक परिचय सेवा, वरिष्ठ नागरिकों के कार्यक्रम, योग केंद्र और निःशुल्क वस्त्र वितरण शामिल हैं। जरूरतमंद लोगों को व्हीलचेयर उपलब्ध कराने का काम भी किया जा रहा है।

संस्था की ओर से गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग के लिए लाडली कन्यादान योजना भी शुरू की गई है। इसके तहत जरूरतमंद परिवारों को राशन, फर्नीचर और घरेलू उपयोग का सामान उपलब्ध कराया जाता है। योजना के तहत पहली जरूरतमंद बेटी के विवाह में सहायता भी दी जा चुकी है।

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

एडवोकेट सचिन मलिक ने कहा कि समाज ने उन्हें लगातार 9 वर्षों तक सेवा का अवसर दिया है। पूरी टीम पर दोबारा जताया गया विश्वास उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि पंजाबी भवन समाज की साझा धरोहर है और इसके विकास, पारदर्शिता तथा सभी वर्गों को साथ लेकर चलना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp