गुरूवार, 12 नवम्बर 2026

रेवाड़ी में 6 लाख की चोरी का तीसरा आरोपी दो दिन रिमांड पर !

Written by: सुनील चौहान

Published:

रेवाड़ी (Best24News) : रेवाड़ी के मोहल्ला नई आबादी में सूने मकान से लाखों रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवर चोरी करने के मामले में सीआईए रेवाड़ी ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार…


रेवाड़ी में 6 लाख की चोरी का तीसरा आरोपी दो दिन रिमांड पर
रेवाड़ी में 6 लाख की चोरी का तीसरा आरोपी दो दिन रिमांड पर
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी (Best24News) : रेवाड़ी के मोहल्ला नई आबादी में सूने मकान से लाखों रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवर चोरी करने के मामले में सीआईए रेवाड़ी ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान चरखी दादरी निवासी मनोज कुमार उर्फ भौंदू के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

CIA  रेवाड़ी इंचार्ज निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि 2 जून को मोहल्ला नई आबादी निवासी मोहित कालरा अपनी कोसली स्थित दुकान पर गए हुए थे। उनकी पत्नी मकान पर ताला लगाकर मायके गई हुई थी। 3 जून की सुबह सफाई कर्मचारी कविता घर पहुंची तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला। उसने फोन कर मोहित को इसकी सूचना दी कि घर में चोरी हो गइ है सामान बिखरा पडा है गेट का ताला टूटा हुआ है।

6 लाख की कीमत के जेवर चोरी: मोहित घर पहुंचे तो अंदर सामान सारा बिखरा हुआ था। चोर अलमारी का ताला तोड़कर तीन सोने की अंगूठियां, एक सोने का मंगलसूत्र, एक सोने का सिक्का, चांदी की दो जोड़ी पायल, बच्चों के चांदी के चार जोड़ी कड़े और एक चांदी का लॉकेट चोरी कर ले गए थे। इसके अलावा गुल्लक में रखे करीब 6 लाख रुपये भी गायब मिले।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: तकनीक वही अच्छी है, जो सबके लिए सरल हो: मनोज वशिष्ठ

शिकायत के आधार पर थाना शहर रेवाड़ी में चोरी का मामला दर्ज किया गया था। बाद में जांच सीआईए रेवाड़ी को सौंपी गई। पुलिस ने इस मामले में पहले ही अभिषेक निवासी मोहल्ला कच्ची घड़ी कुआं, रोहतक और राजकुमार निवासी गांव नांधा, बाढड़ा को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए चांदी के सभी जेवरात बरामद किए थे।

तीसरे आरोपी को लिया रिमांड पर: रेवाड़ी पुलिस के अनुसार बुधवार को तीसरे आरोपी मनोज कुमार उर्फ भौंदू को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया। उसे गुरूवार को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस चोरी की नकदी और सोने के आभूषण बरामद करने का प्रयास करेगी।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पंजाबी भवन चुनाव: सचिन मलिक लगातार 10 वीं बार सर्वसम्मति से बने प्रधान

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp