महेंद्रगढ़ (Best24News) हरियाणा में नशा तस्करी नही थम रही है। महेंद्रगढ़ पुलिस की CIA टीम का सोमवार को एक बडी सफलता मिली है। टीम एक आरोपी को 24.63 ग्राम संदिग्ध एमडीएमए जबत की है। आरोपी को बिना नंबर प्लेट की स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने थाना निजामपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
गश्त के चलते दबोचा: महेंद्रगढ़ में मुख्बीर से सूचना मिली थी कि गांव निजामपुर का देवेंद्र एमडीएमए की खरीद-फरोख्त में शामिल है और विद्या भारती स्कूल के पास स्कूटी पर मौजूद है। CIA टीम देवी लाल चौक, निजामपुर पर गश्त कर रही थी। पुलिस ने नाकाबंदी कर उसे संदिग्ध को पकड़ा लिया। पूछताछ में उसकी पहचान देवेंद्र, निवासी गांव निजामपुर के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से 24.63 ग्राम संदिग्ध एमडीएमए मिला। पुलिस ने पदार्थ और स्कूटी को कब्जे में ले लिया। स्कूटी पर नंबर प्लेट भी नहीं है।
आरोपी को लिया रिमांड पर : पुलिस के अनुसार, आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं जिला पुलिस ने लोगों से नशीले पदार्थों की बिक्री या तस्करी की सूचना नजदीकी थाने या डायल 112 पर देने की अपील की है।
ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?
हरियाणा में नशा तस्करी: हरियाणा में नशा तस्करी के खिलाफ राज्य सरकार और हरियाणा पुलिस द्वारा बेहद सख्त अभियान चलाया जा रहा है। नशा तस्करों के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पुलिस न केवल गिरफ्तारियां कर रही है, बल्कि उनके द्वारा अवैध रूप से कमाई गई संपत्तियों को फ्रीज और ध्वस्त (बुलडोजर कार्रवाई) भी कर रही है। हरियाणा में नशा तस्करी और पुलिस की कार्रवाई की जा रही है।
बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियां और मामले (वर्ष 2026) बता दे कि राज्य स्तरीय NCORD (नार्को कोऑर्डिनेशन सेंटर) की समीक्षा बैठक के अनुसार, जनवरी से सितंबर 2026 तक NDPS एक्ट के तहत 3,809 FIR दर्ज की जा चुकी हैं और 6,824 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन
