बुधवार, 4 नवम्बर 2026

जंतर-मंतर आंदोलन की गूंज रेवाड़ी तक, कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Written by: सुनील चौहान

Published:

रेवाड़ी न्यूज़ : दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन का असर अब रेवाड़ी में भी साफ दिखाई देने लगा है। शनिवार को जिले में सामाजिक संगठनों और कांग्रेस ने अलग-अलग कार्यक्रम…


जंतर-मंतर आंदोलन की गूंज रेवाड़ी तक
जंतर-मंतर आंदोलन की गूंज रेवाड़ी तक
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी न्यूज़ : दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन का असर अब रेवाड़ी में भी साफ दिखाई देने लगा है। शनिवार को जिले में सामाजिक संगठनों और कांग्रेस ने अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर आंदोलन के प्रति अपना समर्थन जताया। शहर में धरना, पैदल मार्च, ज्ञापन और कैंडल मार्च जैसे कार्यक्रमों के दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। वहीं पूरे घटनाक्रम को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रखी।

Advertisement

सुभाष पार्क से शुरू हुआ विरोध का स्वर

शनिवार सुबह सामाजिक संगठनों के सदस्य और समर्थक सुभाष पार्क में एकत्रित हुए, जहां धरना आयोजित कर युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। वक्ताओं ने सरकार से समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए आंदोलन के प्रति अपना समर्थन दोहराया। सभा के दौरान कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखे।

रेवाड़ी में एक बयान के बाद बढ़ी चर्चा, प्रशासन रहा सतर्क

धरना कार्यक्रम के दौरान एक वक्ता की टिप्पणी को लेकर मौके पर मौजूद लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई। हालांकि पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से चलता रहा, लेकिन प्रशासन और पुलिस ने हालात पर लगातार नजर बनाए रखी। अधिकारियों ने किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही तैनात कर रखी थी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

मुख्य बाजार से झज्जर चौक तक निकला पैदल मार्च

धरना समाप्त होने के बाद प्रदर्शनकारियों ने सुभाष पार्क से मुख्य बाजार होते हुए झज्जर चौक तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाते रहे। मार्च के दौरान बाजार क्षेत्र में यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी भी तैनात रहे।

सचिवालय के बाहर सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

प्रदर्शन को देखते हुए जिला सचिवालय, सुभाष पार्क, मुख्य बाजार और अन्य संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई। सचिवालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर बैरिकेड्स लगाए गए ताकि सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित न हो और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?

कांग्रेस ने तीसरे दिन भी जारी रखा आंदोलन का समर्थन

जिला कांग्रेस ने भी लगातार तीसरे दिन प्रदर्शन कर आंदोलन के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की। पार्टी के शहरी अध्यक्ष प्रवीण चौधरी और ग्रामीण अध्यक्ष सुभाष छाबड़ी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राजीव चौक से जिला सचिवालय तक मार्च निकाला। इसके बाद जिला प्रशासन के माध्यम से राज्य सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर युवाओं की मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की गई।शाम के समय कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर पार्क से कैंडल मार्च निकालकर आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाली युवती को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। ज्ञापन सौंपने के बाद कांग्रेस प्रतिनिधि सामाजिक संगठनों के धरना स्थल पर भी पहुंचे और अपना समर्थन दर्ज कराया।

तीन दिनों से लगातार जारी है विरोध अभियान

रेवाड़ी में जंतर-मंतर आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस का विरोध अभियान लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। पहले दिन पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव, दूसरे दिन पूर्व विधायक चिरंजीव राव और तीसरे दिन जिला नेतृत्व ने प्रदर्शन की कमान संभाली। पार्टी नेताओं का कहना है कि युवाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।धरना, मार्च और ज्ञापन जैसे कार्यक्रमों के दौरान जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में दिखाई दिया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरे दिन हालात पर नजर बनाए रखी। अधिकारियों का कहना है कि सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए और जिले में कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य बनी रही।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp