
Rewari News: रेवाड़ी में टैंपो से सफर कर रही एक महिला यात्री का मंगलसूत्र चोरी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मंगलसूत्र भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार महिला की पहचान शिव नगर कॉलोनी निवासी करिश्मा उर्फ डुमडुम के रूप में हुई है।
3 जुलाई की है घटना
पुलिस के अनुसार, डूंगरवास निवासी नीरज देवी ने शिकायत दर्ज कराई कि 3 जुलाई को वह अपनी सास के साथ निजी कार्य से टैंपो के जरिए शहर आ रही थीं। सफर के दौरान उत्तम नगर के पास एक महिला भी उसी टैंपो में सवार हुई। कुछ देर बाद जब टैंपो धारूहेड़ा चुंगी के नजदीक पहुंचा तो नीरज देवी ने महसूस किया कि उनके गले से मंगलसूत्र गायब है।
सूझबूझ से मिला मंगलसूत्र
नीरज देवी ने तुरंत इसकी जानकारी अपनी सास को दी। दोनों ने बिना घबराए सूझबूझ से काम लिया और टैंपो में मौजूद संदिग्ध महिला को पकड़ लिया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से चोरी किया गया मंगलसूत्र बरामद हो गया। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
ये भी पढ़ें:वंदे मातरम्” कविता से राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित शिक्षाविद मनोज वशिष्ठ का विद्यालय में भव्य अभिनंदन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने चोरी का मंगलसूत्र बरामद कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें:राजपूत महासभा धारूहेड़ा की बैठक में फैसला, 20 अक्टूबर को सामूहिक रूप से मनाया जाएगा दशहरा
