मंगलवार, 17 नवम्बर 2026

Breaking News: हरियाणा में 15 IAS-HCS का तबादला, यहां देखें पूरी लिस्ट

Written by: Harsh Rajput

Published:

Breaking News: हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को 15 IAS और HCS अधिकारियों के तबादले किए है। विकास कार्यो में तेजी लाने के लिए हरियाणा सरकार ने नई नियुक्तियों के आदेश जारी कर…


Breaking News: हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को 15 IAS और HCS अधिकारियों के तबादले किए है। विकास कार्यो में तेजी लाने के लिए हरियाणा सरकार ने नई नियुक्तियों के आदेश जारी कर प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव किया है। हाल में जारी तबादला सूची में कई महत्वपूर्ण पदों पर नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

 

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से जारी आदेशों के अनुसार सभी अधिकारियों को तुरंत नए पदों पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। हरियाणा में अचानक 15 IAS-HCS का तबादला होने से अधिकारी चौक गए है।

ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?

Breaking News
trnsfer list ias

धीरेंद्र खड़गटा को नगर निगम फरीदाबाद के बने आयुक्त

हाल में जारी तबादला सूची में कई महत्वपूर्ण पदों पर नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। संजय जून को फरीदाबाद मंडल, रवि प्रकाश गुप्ता को गुरुग्राम मंडल और राजीव रत्ता को करनाल मंडल का आयुक्त बनाया गया है। धीरेंद्र खड़गटा को नगर निगम फरीदाबाद का आयुक्त और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

सत्येंद्र दुहन को नगर निगम रोहतक के बने आयुक्त

सचिन गुप्ता को रोहतक का उपायुक्त, अपराजिता को कैथल का उपायुक्त और अभिषेक सिवाच को बहादुरगढ़ का SDM बनाया गया है। जबकि सत्येंद्र दुहन को नगर निगम रोहतक का आयुक्त तथा जिला नगर आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार मिला है। सलोनी शर्मा को नगर निगम करनाल का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।

ये भी पढ़ें:Good News : इन किसानों को प्रति एकड मिलेगा 1200 रूपए , बस ये करना होगा काम

HCS अधिकारियों में तरुण कुमार पवारिया को महेंद्रगढ़ में अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी नियुक्त किया गया है। सुशील कुमार-चतुर्थ को यमुनानगर जिला परिषद का CEO और DRDA का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है। गौरव चौहान को पंचकूला में भूमि अर्जन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

सरकार ने कहा है कि सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपनी नई जिम्मेदारियां संभालेंगे। प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के लिए यह फैसला लिया गया है।

Harsh Rajput
About the Author Harsh Rajput

मै हर्ष चौहान Best24News में बतौर राइटर कार्यरत हूं। रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 5 वर्षों का अनुभव है। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by Harsh Rajput →

संबंधित खबरें

WhatsApp