रेवाड़ी (Best24News) हरियाण के जिला रेवाड़ी वालों के लिए खुशी की खबर है। नेशनल हाईवे-11 पर अंसल टाउन के निकट 220 केवी क्षमता का नया बिजली सब-स्टेशन बनाया जाएगा। यह सब-स्टेशन रेवाड़ी का चौथा बड़ा बिजली हब होगा। बत दे इस नए सब-स्टेशन के बनने से आसपास के क्षेत्रों में नए 33 केवी सब-स्टेशन स्थापित कर ग्रामीण इलाकों तक भी बिजली आपूर्ति पहुंचाई जा सकेगी। इतना ही नहीं बिजली व्यवस्था पर दबाव कम होगा और भविष्य में विकसित होने वाली कॉलोनियों को भी लाभ मिलेगा।
सब-स्टेशन रेवाड़ी का होगा चौथा बड़ा बिजली हब: शहर और आसपास विकसित हो रहे आवासीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम ने मास्टर प्लान तैयार किया है। इसके तहत नेशनल हाईवे-11 पर अंसल टाउन के निकट 220 केवी क्षमता का नया बिजली सब-स्टेशन बनाया जाएगा। यह सब-स्टेशन रेवाड़ी का चौथा बड़ा बिजली हब होगा।
पिछले कुछ वर्षों में रेवाड़ी शहर का विस्तार एनएच-11 की तरफ तेजी से हुआ है। अंसल टाउन के अलावा इस क्षेत्र में कई बड़ी आवासीय सोसायटियां, कमर्शियल कॉम्प्लेक्स और नए सेक्टर विकसित हुए हैं। क्योंकि सब-स्टेशनों और लंबे फीडरों के माध्यम से बिजली सही व पूरी नहीं मिल पाती है। गर्मियों में बिजली की मांग बढ़ने पर ओवरलोडिंग की समस्या सामने आती है। जिसके चलते लंबे लंबे कट लगते हैं
ये भी पढ़ें:सिर्फ़ 1 मिनट में अपना ABHA Card बनाएं, जानिए कैसे ?
नया सब-स्टेशन बनने से आसपास के क्षेत्रों में नए 33 केवी सब-स्टेशन स्थापित कर ग्रामीण इलाकों तक भी बिजली आपूर्ति पहुंचाई जा सकेगी। इससे मौजूदा बिजली व्यवस्था पर दबाव कम होगा और भविष्य में विकसित होने वाली कॉलोनियों को भी लाभ मिलेगा। बिजली सब स्टेशन के निर्माण से शहर के बड़े हिस्से और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। इसके बाद शहर में 220 केवी क्षमता के दो सब-स्टेशन हो जाएंगे।
क्या कहते है अधिकारी: रेवाड़ी एनएच-11 और अंसल टाउन के आसपास बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए 220 केवी सब-स्टेशन बनाये जाने पर फैसला हुआ । इसके लिए जमीन चिह्नित करने की कार्रवाई जारी है। जमीन मिलते ही निर्माण शुरू कराया जाएगा।-संजय यादव, एक्सईएन, एचवीपीएन रेवाड़ी।
ये भी पढ़ें:हरियाणा ऐसा प्रदेश, जहाँ भाईचारा सर्वोपरि: डॉ. नम्रता सचदेवा
