मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

रेवाड़ी पुलिस ने बाजार के किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?

Written by: सुनील चौहान

Published:

रेवाड़ी (Best24News) आगामी पावन पर्व धनतेरस एवं दीपावली के दृष्टिगत रेवाड़ी पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशानुसार जिलेभर…


रेवाड़ी पुलिस ने बाजार के किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा
रेवाड़ी पुलिस ने बाजार के किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी (Best24News) आगामी पावन पर्व धनतेरस एवं दीपावली के दृष्टिगत रेवाड़ी पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशानुसार जिलेभर के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता एवं कड़े सुरक्षा प्रबंध लागू किए गए हैं। बाजारों, प्रमुख मंदिरों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन तथा अत्यधिक भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की विशेष तैनाती की गई है, ताकि आमजन बिना किसी भय और असुविधा के त्योहारों का उल्लास मना सके।

Advertisement

इसी कड़ी में आज सुरक्षा प्रबंधों को परखने तथा सुरक्षा का अहसास कराने के उद्देश्य से प्रबंधक थाना कोसली इंस्पेक्टर विद्यासागर,चौकी इंचार्ज नाहड़ एसआई अरविंद कुमार व प्रबंधक थाना जाटूसाना पीएसआई प्रिंस ने भारी पुलिस बल के साथ अपने-अपने थाना क्षेत्र में मुख्य बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर पैदल मार्च किया।

व्यापारियों और आमजन से सीधा संवाद: पैदल मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय दुकानदारों, व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों और बाजार में खरीदारी करने आए नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया। अधिकारियों ने सभी से सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील करते हुए निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने को कहा:

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में अब नहीं लगेंगे बिजली के कट, यहां बनेगा 220 KV सब-स्टेशन

कैमरों से भी होगी निगरानी’: सभी प्रतिष्ठानों के बाहर लगे कैमरों को चालू हालत में रखें और उनका रुख मुख्य मार्ग की ओर रखें। दुकानों के बाहर सामान फैलाकर मार्ग अवरुद्ध न करें, ताकि जाम की स्थिति न बने और आपातकालीन वाहनों की आवाजाही सुगम रहे। बाजार में किसी भी लावारिस वस्तु, संदिग्ध व्यक्ति अथवा संदिग्ध वाहन की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

 

ये भी पढ़ें:सिर्फ़ 1 मिनट में अपना ABHA Card बनाएं, जानिए कैसे ?

त्योहारों के मद्देनजर महिलाओं की सुरक्षा, जेब तराशी, चेन स्नेचिंग तथा असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पीसीआर और राइडर दस्तों को निरंतर गश्त के निर्देश दिए गए हैं।

​आमजन से की से अपील: पुलिस ने अपील की है कि सभी नागरिक आपसी भाईचारे और शांति के साथ पर्व मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं साझा करने से बचें। सुरक्षा से संबंधित किसी भी आपात स्थिति अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत डायल-112 पर या नजदीकी पुलिस थाने में दें; रेवाड़ी पुलिस नागरिकों की सेवा व सुरक्षा के लिए 24 घंटे तत्पर है।

 

ये भी पढ़ें:हरियाणा ऐसा प्रदेश, जहाँ भाईचारा सर्वोपरि: डॉ. नम्रता सचदेवा

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp