शनिवार, 14 नवम्बर 2026

चिरंजीव राव के नेतृत्व में हजारों लोग रेवाड़ी से रवाना हुए दिल्ली

Written by: Harsh Rajput

Published:

रेवाड़ी: दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को आयोजित INDIA गठबंधन की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली में शामिल होने के लिए रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से AICC के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व…


चिरंजीव राव के नेतृत्व में हजारों लोग रेवाड़ी से रवाना हुए दिल्ली
चिरंजीव राव के नेतृत्व में हजारों लोग रेवाड़ी से रवाना हुए दिल्ली
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी: दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को आयोजित INDIA गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में शामिल होने के लिए रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से AICC के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक चिरंजीव राव के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक दिल्ली पहुंचे। सभी कार्यकर्ता सुबह कापड़ीवास के पास ओल्ड राव होटल पर एकत्रित हुए और वहां से एक साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए। रैली में शामिल होकर उन्होंने वोट चोरी के मुद्दे पर अपनी आवाज उठाई।

चिरंजीव राव के नेतृत्व में हजारों लोग रेवाड़ी से रवाना हुए दिल्ली
चिरंजीव राव के नेतृत्व में हजारों लोग रेवाड़ी से रवाना हुए दिल्ली

इस अवसर पर चिरंजीव राव ने भाजपा सरकार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश का लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों का मताधिकार संकट में है। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा में मौजूदा भाजपा सरकार वोट चोरी करके बनी है। रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र में भी मतदाता सूची में गड़बड़ियों के मामले सामने आए हैं। कांग्रेस इन मामलों की निष्पक्ष जांच और जवाबदेही की मांग कर रही है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि चुनाव आयोग को अपनी कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवालों का जवाब देना चाहिए।

चिरंजीव राव ने कहा कि राहुल गांधी लगातार वोट चोरी का मुद्दा उठा रहे हैं। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए प्रत्येक नागरिक को जागरूक होना जरूरी है। चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और जवाबदेह होनी चाहिए तथा प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।

ये भी पढ़ें:कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव 1 नवंबर को आएंगी रेवाड़ी

उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि युवा रोजगार के लिए परेशान हैं, किसान अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं तथा कर्मचारी, व्यापारी और मजदूर भी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रामलीला मैदान में उमड़ी भीड़ लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार से जुड़े मुद्दों पर विपक्ष की एकजुटता को दर्शाती है। कांग्रेस जनता के अधिकारों और आम लोगों की समस्याओं को लेकर आवाज उठाती रहेगी। इस दौरान रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और समर्थक मौजूद रहे।

Harsh Rajput
About the Author Harsh Rajput

मै हर्ष चौहान Best24News में बतौर राइटर कार्यरत हूं। रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 5 वर्षों का अनुभव है। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by Harsh Rajput →

संबंधित खबरें

WhatsApp