
Breaking News: धारूहेड़ा: मसानी बैराज में रेवाड़ी व बावल से धडल्ले से दूषित पानी छोडा जा रहा है। Best24News एवं साहबी नदी संरक्षण व मसानी बैराज के गंदे पानी एवं प्रदूषण जल के समाधान एवं उपचार के लिए सेवानिवृत्त रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर कमल सिंह यादव के नेतृत्व में समीक्षा बैठक की गई। पंचायत घर मसानी में आयोजित इस बैठक में आगामी रणनीति तय करने पर विचार किया गया।

तीन चरण पूरे, चौथे चरण की तैयारी
कमल सिंह ने बताया जनता के सहयोग से बैराज को लेकर अब आंदोलन के तीन चरण पूरे हो चुके हैं। पहला चरण 5 अप्रैल से हस्ताक्षर अभियान, दूसरा चरण 31 मई को गांव जीतपुरा से जीतपुरा से जड़थल तक और तीसरा चरण 28 जून को गांव भटसाना Breaking News: से बुढ़ाना चौक तक जन चेतना एवं पदयात्रा की गई। इस जन चेतना की समीक्षा करने के लिए ही यह बैठक बुलाई गई। उपस्थित सभी सदस्यों ने मसानी बैराज के लिए किए जा रहे आंदोलन को सराहनीय बताया। इस आंदोलन के विभिन्न चरण में लोगों पर जागरूकता का असर रहा। अब इसके लिए सरकार व प्रशासन को ज्ञापन दिए जाने की तैयारी है। जिसके लिए आगामी रणनीति बनाई जाएगी।
ये भी पढ़ें:वंदे मातरम्” कविता से राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित शिक्षाविद मनोज वशिष्ठ का विद्यालय में भव्य अभिनंदन
ट्रैक्टर रैली निकालने की तैयारी
बैठक सभी की सहमति से 3 अगस्त को सुबह 9:00 बजे गांव तितरपुर से ट्रैक्टर रैली निकालकर जिला उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सुबह 9:00 बजे तितरपुर, मसानी, रसगन, डूंगरवास, निखरी, निगांनियावास, रालियावास, पंचगांव, जड़थल, आशियाकी पांचोर, लाधुवास, संगवाड़ी, भूड़ला, माजरा गुरदास व रेवाड़ी बाईपास होते हुए जिला सचिवालय रेवाड़ी पहुंचेगी।

बैठक में ये रहे मौजूद’ इस मौके पर मास्टर धर्मपाल निखरी, पूर्व सरपंच नवल सिंह डूंगरवास, सरपंच संजय यादव मसानी, कृष्ण मिस्त्री मसानी, सतपाल थानेदार मसानी, समय सिंह मसानी, महिपाल फदनी, बिशन नंबरदार रालियावास, शेरसिंह यादव, देवेंद्र यादव निगांनियावास, रामफल यादव, हनीश शर्मा जीतपुरा, मास्टर सुरेंद्र डूंगरवास व मोहर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:राजपूत महासभा धारूहेड़ा की बैठक में फैसला, 20 अक्टूबर को सामूहिक रूप से मनाया जाएगा दशहरा
