देवकी गौ उपचारशाला धारूहेड़ा ने शुरू की ‘गौ ग्रास रथ’ सेवा: चेयरमैन अजय जांगडा ने भेंट किया टैंपो

On: July 11, 2026 10:02 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा: नपा चेयरमैन अजय जांगडा ने देवकी गौ उपचारशाला को भेंट किया टैंपो

धारूहेड़ा: देवकी गौ उपचारशाला को धारूहेड़ा नगर पालिका के चेयरमैन के अजय जांगड़ा ने शनिवार को एक टेम्पो भेंट किया। उपचार शाला में टेंपों को विधि विधान से पंडित बाबूलाल पाराशर ने पूजन किया। इसके बाद उसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उपचारशाला के मैंबरो ने गो माता के जयकारों से टैंपो को रवाना किया।

धारूहेड़ा: नपा चेयरमैन अजय जांगडा ने देवकी गौ उपचारशाला को भेंट किया टैंपो
धारूहेड़ा: नपा चेयरमैन अजय जांगडा ने देवकी गौ उपचारशाला को भेंट किया टैंपो

नपा धारूहेड़ा के चेयरमैन अजय जांगड़ा ने बताया कि सनातन परंपरा में गौ माता का विशेष महत्व है और अधिकांश घरों में पहली रोटी गौ माता के लिए बनाई जाती है। गौ ग्रास रथ के माध्यम से लोगों द्वारा दिया गया चारा और भोजन बीमार, घायल एवं बेसहारा गौवंश तक आसानी से पहुंचाया जा सकेगा।

धारूहेड़ा: नपा चेयरमैन अजय जांगडा ने देवकी गौ उपचारशाला को भेंट किया टैंपो
धारूहेड़ा: नपा चेयरमैन अजय जांगडा ने देवकी गौ उपचारशाला को भेंट किया टैंपो

जीवों की सहायता के लिए निरंतर करेंगे काम

इस अवसर पर अजय जांगडा ने कहा कि यह पहल हमारे समाज की संवेदनशीलता को दर्शाती है और हमें खुशी है कि हम इस दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। इस सेवा के शुभारंभ के साथ ही देवकी गौ उपचार सेवा संस्था की टीम ने आश्वस्त किया कि वे अपनी पूरी मेहनत और समर्पण के साथ गौ माता और अन्य जीवों की सहायता के लिए निरंतर काम करेंगे।

‘एक रोटी-एक रुपया’ सेवा के लिए समर्पित

बता दे कि विशेष ‘गौ ग्रास रथ’ को चेयरमैन अजय जांगडा द्वारा एक टैंपो के रूप में भेंट किया गया, जिसे विशेष रूप से ‘एक रोटी-एक रुपया’ सेवा के लिए समर्पित किया गया है। देवकी गौ उपचार शाला टीम के सदस्यों ने महत्वपूर्ण सेवा के लिए धारूहेड़ा नपा के चेयरमैन अजय जांगडा का धन्यवाद करते हुए उनके योगदान की सराहना की है। टीम ने कहा कि इस तरह की पहल के माध्यम से संस्था का उद्देश्य समाज में गौ माता और अन्य बेजुबान जीवों के प्रति संवेदनशीलता और सहायता को बढ़ावा देना है।

 

देवकी गौ उपचारशाला के संयोजक अश्वनी सैन ने बताया कि इस वाहन को गौ ग्रास रथ के रूप में उपयोग किया जाएगा, जो धारूहेड़ा के विभिन्न क्षेत्रों में घर घर जाकर गौ माता के लिए चारा, दाना, गौ ग्रास और रोटियां एकत्रित करेगा। अक्सर वाहन के अभाव में डोर टू डोर गाडी नहीं पहुंचने के चलते रोटियां एकत्रित करने में बडी परेशानी होती थी। अब वाहन मिल गया है ऐसे मे धारूहेड़ा से आसानी से रोटी एकत्रित की जाएगी।

 

हवन में ये रहे मौजूद: इस मौके पर उपचारशाला में हवन भी किया गया। हवन में गौ रक्षक मोनू मानेसर, आशीष जांगड़ा, छत्रपाल जांगड़ा, अक्षय बागोरिया, निखिल जांगड़ा, धर्मवीर रंगा तथा अश्वनी सेन ने आहूति डाली।

धारूहेड़ा: नपा चेयरमैन अजय जांगडा ने देवकी गौ उपचारशाला को भेंट किया टैंपो
धारूहेड़ा: नपा चेयरमैन अजय जांगडा ने देवकी गौ उपचारशाला को भेंट किया टैंपो

कहां है देवकी गौ उपचारशाला, क्या है इसका काम

बता दें देवकी गौ उपचार सेवा संस्था हरियाणा के रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा कस्बे में स्थित एक सामाजिक और धार्मिक संस्था है। यह मुख्य रूप से बेसहारा, बीमार, पीड़ित और सड़क दुर्घटनाओं में घायल होने वाले गोवंश और अन्य बेजुबान जीवों के इलाज और सेवा के लिए समर्पित है। पिछले करीब 7 साल से यह उपचार शाला धारूहेड़ा व एनसीआर में कार्यरत है।

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now