गुरूवार, 26 नवम्बर 2026

हरियाणा का मौसम: अगले 4 घंटे में आंधी तूफान के साथ होगी तेज बारिश, रेवाड़ी सहित इन जिलों में रेड अलर्ट जारी

Written by: सुनील चौहान

Published:

हरियाणा का मौसम: हरियाणा में मौसम का अजब गजब मिजाज देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां हरियाणा में कई शहरों में गर्मी से बुरा हाल है वहीं दूसरी तरफ कई…


हरियाणा का मौसम: अगले 4 घंटे में आंधी तूफान के साथ होगी तेज बारिश
हरियाणा का मौसम: अगले 4 घंटे में आंधी तूफान के साथ होगी तेज बारिश
Google News Follow us on Google

हरियाणा का मौसम: हरियाणा में मौसम का अजब गजब मिजाज देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां हरियाणा में कई शहरों में गर्मी से बुरा हाल है वहीं दूसरी तरफ कई जिलों में झमाझम बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार पूरे हरियाणा में मानसून पहुंच चुका है और यही वजह है कि राज्य के अधिकतर जिलों में बारिश हो रही है।

पिछले दिनों भी हुई बारिश

पिछले दिनों भी कई जिलों में झमाझम बारिश देखने को मिला जिसकी वजह से एक तरफ जहां गर्मी से राहत मिली है वहीं दूसरी तरफ सड़कों पर भारी मात्रा में पानी भर गया है जिससे आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

अगले 4 घंटे में कई जिलों में होगी तूफानी बारिश

अगले 4 घंटे में हरियाणा के कई जिलों में तूफानी बारिश होगी। महेंद्रगढ़ नारनौल, रेवाड़ी गुरुग्राम हिसार सहित राज्य के कई जिलों में भयंकर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें:हरियाणा में दो हुई झमाझम बारिश, जानिए किस शहर में हुई ज्यादा

इन जिलों में बारिश के साथ-साथ तूफानी हवाएं भी चलेगी। मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में बारिश के साथ-साथ 60 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

सिर्फ आज ही नहीं बल्कि अगले 8 दिनों तक हरियाणा के कई जिलों में ऐसे ही तेज बारिश देखने को मिलेगी। हालांकि हिसार में अभी भी तापमान काफी ज्यादा है और हिसार में लोग गर्मी और उमस के मारे परेशान हैं। राज्य के कई जिलों में ज्यादा बारिश होने से फसलों पर भी असर पड़ रहा है वही अधिक बारिश के वजह से अभी तक कई लोगों की मौत हो चुकी है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में तीन जगह गिरी आसमानी बिजली, जानिए हाल

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp