धारूहेड़ा धारूहेड़ा के बिजली उपभोक्ताओं के लिए 12 जुलाई को लेकर एक बेहद ज़रूरी खबर है. रविवार को बिजली विभाग द्वारा मेंटेनेंस का काम किया जाना हैं। जिसके चलते धारूहेड़ा में 10 घंटे बिजली आपूर्ति बदं रहेगी। अगर आप धारूहेड़ा के रहने वाले है यह न्यूज आपके लिए बहुत जरूरी है ताकि कल आपको परेशान नहीं होना पडे।Electricity Shutdown
कब से कब तक रहेगी पावर कट

निगम के एसडीओ कृष्ण सैनी ने बताया कि बिजली विभाग के अनुसार, 11 केवी कॉम्प्लेक्स फीडर पर एसीएसआर (ACSR) कंडक्टर को बदलकर अत्याधुनिक XLPE केबल बिछाने का कार्य किया जाएगा। इस वजह से सुबह 04:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
इन क्षेत्रों में बिजली रहेगी गुल
संतोष कॉलोनी,सैयद कॉलोनी,रेवाड़ी रोड क्षेत्र, बस रोड क्षेत्र,भगत सिंह चौक से बस अड्डा क्षेत्र,सोहना रोड स्थित धारूहेड़ा गांव का क्षेत्र,गांव जौनियावास,मालपुरा और मालपुरा इंडस्ट्रियल एरिया,कपड़ीवास और गुज्जर घटाल,अकेड़ा से संबंधित कॉलोनियां,नारायण विहार, करण कुंज, अशोक विहार तथा आसपास की कॉलोनियां में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
बता दे कि “गर्मियों के मौसम में इतनी लंबी बिजली कटौती से लोगों को पानी और अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए विभाग ने लोगों से पहले ही पानी का इंतजाम रखने की अपील की है।” विभाग का है कि अगर मेंटेनसे कार्य नहीं होंगे तो लाइन बेक्रडाउन हो जाएगी। इसलिए लाइन सही तरह से कार्य करें इसी लिए पहले ही एडवास काम किया जा रहा है। कोशिश की जाएगी कि तय समय में काम पूरा हो सके।













