Breaking News: धारूहेड़ा में नई सरकार की पहली बैठक 30 को, इन प्रस्तावों पर लग रहती है मोहर

On: July 27, 2026 8:25 AM
Follow Us:
NPA DHARUHERA

Breaking News: धारूहेड़ा: नगर पालिका धारूहेड़ा की पहली सामान्य बैठक 30 जुलाई 2026 को सुबह 11 बजे नगर पालिका कार्यालय में आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका के चेयरमैन अजय जांगडा करेंगे। बैठक का एजेंडा जारी कर सभी 18 वार्ड पार्षदों, विधायक और संबंधित जनप्रतिनिधियों को सूचना भेज दी गई है। नगर पालिका की बैठक में विकास कार्यों, सौंदर्यीकरण और नई योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

 

 

बैठक के एजेंडे में नगर पालिका क्षेत्र में प्रवेश द्वार (एंट्री गेट) बनाने, मुख्य मार्गों पर बने डिवाइडरों का पुनर्निर्माण व सौंदर्यीकरण, रेलिंग और पेंटिंग कराने, नालों की सफाई के लिए ट्रैक्टर से चलने वाली मशीन खरीदने तथा नगर पालिका कार्यालय के सौंदर्यीकरण जैसे प्रस्ताव शामिल हैं। इसके अलावा पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि भी की जाएगी।

 

 

जारी एजेंडे के अनुसार बैठक में नगर पालिका कार्यालय के सामने बनी दुकानों को खोलने, सेक्टर 4 और 6 के बीच सड़क निर्माण, खाली पड़ी सरकारी जमीन की चारदीवारी, बेस मैप और लेआउट प्लान तैयार कराने, पार्कों के सौंदर्यीकरण, स्ट्रीट लाइटों की जियोटैगिंग, नगर पालिका की वेबसाइट, कार्यालय के लिए इन्वर्टर, बैटरी, फर्नीचर और अलमारी की खरीद, सेक्टर 4 मार्केट के सौंदर्यीकरण, नव निर्वाचित चेयरमैन व पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह और चुनाव खर्च की स्वीकृति सहित गरीब नगर स्थित परिसर में आवश्यक विकास कार्यों पर भी विचार किया जाएगा। बैठक में सभी वार्डों के विकास कार्यों की प्राथमिकताएं तय करने के साथ अन्य विषयों पर भी चेयरमैन की अनुमति से चर्चा की जाएगी।

 

7 जुलाई को चेयरमैन व पार्षदो को दिलाई थी शपथ

बत दे इस बार धारूहेड़ा में 18 पाषर्द है जबकि पिछले बार 17 थे। नपा धारूहेड़ा के 10 मई को चुनाव हुए थे तथा 17 मई को मतगणना हुई थी। धारूहेड़ा नगर पालिका का कार्यकाल 17 जून को संपन्न हुआ था। जिस कारण 10 मई को चुनाव होने के बाद 12 जून को चुनाव आयोग ने चुनाव का नोटिफिकेशन जारी किया। पुराने हाउस का कार्यकाल खत्म होने के बाद 7 जुलाई को शपथ समारोह आयोजित किया गया था।

 

 

 

नपा की शपथ समारोह के बाद पहली बैठक 30 जुलाई को बुलाइ गई है। 28 से ज्यादा विकास कार्यो पर मंथन होगा।
सुमित शर्मा, नपा सचिव धारूहेड़ा

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now