रविवार, 25 अक्टूबर 2026

धारूहेड़ा: फरार अवैध शराब तस्कर सोहना लाल चढा पुलिस के हत्थे

Written by: हर्ष चौहान

Published:

धारूहेड़ा: थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त मुख्य आरोपी सोहन लाल उर्फ सोनू को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी…


ARRESTED
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा: थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त मुख्य आरोपी सोहन लाल उर्फ सोनू को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 6 जुलाई से फरार चल रहा था।

Advertisement

जानिए क्या था मामला?

बता दे कि जांचकर्ता ने बताया कि गत 6 जुलाई की सीआइए कोसली को सूचना प्राप्त हुई थी कि दो युवक अपनी स्कूटी पर अवैध शराब की पेटियां लादकर सुभाष चौक, धारूहेड़ा की तरफ आ रहे हैं। टीम ने से सुभाष चौक पर नाकाबंदी शुरू की। कुछ समय बाद एक स्कूटी आती दिखाई दी। पुलिस नाकेबंदी को देखकर स्कूटी चालक ने घबराकर स्कूटी वापस मोड़ ली और भागने का प्रयास किया।

मौके से शराब बरामद व कार्रवाई

पुलिस टीम ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए स्कूटी का पीछा किया। भागने के दौरान स्कूटी चालक अराइवल वाइन्स के पास बने अहाते के गेट के समीप अपनी स्कूटी गिराकर फरार होने लगे। पुलिस ने मौके पर ही स्कूटी के पीछे बैठे एक नाबालिग को अभिरक्षा में ले लिया, जबकि चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहा। मौके पर गिराई गई स्कूटी और पेटियों की जांच करने पर कुल 99.5 बोतल अवैध देशी शराब बरामद की गई।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में अवैध तेल कारोबार का भंडाफोड़, 800 लीटर पेट्रोल और 700 लीटर थिनर बरामद

मुख्य आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

नाबालिग से पूछताछ के आधार पर फरार आरोपी की पहचान सोहन लाल उर्फ सोनू के रूप में हुई थी। पुलिस ने थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा में आबकारी अधिनियम (Excise Act) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी सोहन लाल उर्फ सोनू को भी धर दबोचा।

ये भी पढ़ें:स्मृति दिवस पर रेवाड़ी में खेल कूद प्रतियोगिताएं

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp