कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने पर जोर, बावल कार्यशाला में विशेषज्ञों ने साझा की आधुनिक तकनीकें

On: July 22, 2026 6:58 PM
Follow Us:
कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने पर जोर, बावल कार्यशाला में विशेषज्ञों ने साझा की आधुनिक तकनीकें

बावल: अरावली किसान क्लब रेवाड़ी की ओर से बुधवार को क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र, बावल में मासिक बैठक एवं विशेष कृषि कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों, कृषि एवं बागवानी विभाग के अधिकारियों, कृषि विज्ञान केंद्र बावल के विशेषज्ञों, किसानों और इंटर्नशिप विद्यार्थियों ने भाग लेकर कृषि क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर मंथन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र, बावल के निदेशक डॉ. धर्मवीर यादव रहे, जबकि अध्यक्षता अरावली किसान क्लब के उपप्रधान महेश कुमार ने की। कार्यक्रम के संयोजक एवं बावल ब्लॉक अध्यक्ष छत्रपाल सिंह रहे।

कार्यशाला में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नरेश यादव ने बायोफर्टिलाइजर एवं बायोटिका के उपयोग और महत्व, डॉ. प्रमोद यादव ने मृदा स्वास्थ्य एवं मृदा विज्ञान, कृषि विज्ञान केंद्र बावल के हेड कोऑर्डिनेटर डॉ. बलबीर सिंह ने कीट प्रबंधन तथा वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अमरजीत सिंह ने भूमि की एग्रोनॉमी, फसल प्रबंधन और वैज्ञानिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. योगेश ने मौसम और कृषि पर उसके प्रभाव को लेकर किसानों का मार्गदर्शन किया।

आलू अनुसंधान केंद्र हरियाणा से डॉ. कादयान एवं डॉ. दीपिका ने आलू की उन्नत किस्मों और उत्पादन तकनीकों की जानकारी दी। जिला बागवानी अधिकारी डॉ. मनदीप यादव ने बागवानी फसलों एवं आधुनिक बागवानी तकनीकों पर किसानों से संवाद किया। कार्यक्रम में डॉ. सत्यजीत यादव, हेड कोऑर्डिनेटर कृषि विज्ञान केंद्र महेंद्रगढ़, डॉ. जितेंद्र सिंह, डॉ. मुकेश कुमार और डॉ. अशोक कुमार सहित क्षेत्र के सैकड़ों किसान, इंटर्नशिप विद्यार्थी एवं क्लब पदाधिकारी मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि डॉ. धर्मवीर यादव ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम हरियाणा में कृषि को अधिक लाभकारी बनाने के लिए कृषि यंत्रीकरण की भूमिका महत्वपूर्ण है। आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग से किसानों की उत्पादन लागत कम करने के साथ-साथ समय और श्रम की बचत की जा सकती है। इस अवसर पर असिस्टेंट प्रोफेसर से वरिष्ठ वैज्ञानिक, मृदा विज्ञान के पद पर पदोन्नत हुए डॉ. रामेश्वर दयाल को अरावली किसान क्लब की ओर से सम्मानित कर बधाई दी। कार्यक्रम में नाबार्ड, द लॉर्ड कृष्णा एजुकेशन फाउंडेशन, क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र बावल, कृषि महाविद्यालय बावल, कृषि विज्ञान केंद्र बावल और बागवानी विभाग रेवाड़ी सहित विभिन्न संस्थाओं का सहयोग रहा।

 

उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों और आधुनिक तकनीकों को अपनाने का आह्वान किया।
कार्यशाला के दौरान किसानों और कृषि विशेषज्ञों के बीच खुला संवाद भी हुआ। किसानों ने कृषि क्षेत्र में नवाचार, प्राकृतिक एवं आधुनिक कृषि तकनीकों तथा किसान हित से जुड़े भविष्य के कार्यों को लेकर अपने सुझाव रखे। इसके अलावा प्रतिभागियों ने सॉयल लैब एवं अन्य प्रयोगशालाओं का निरीक्षण किया तथा इंटर्नशिप विद्यार्थियों से संवाद किया।

इस अवसर पर असिस्टेंट प्रोफेसर से वरिष्ठ वैज्ञानिक, मृदा विज्ञान के पद पर पदोन्नत हुए डॉ. रामेश्वर दयाल को अरावली किसान क्लब की ओर से सम्मानित कर बधाई दी गई।

अरावली किसान क्लब ने आयोजन में सहयोग देने वाले कृषि वैज्ञानिकों, विभागीय अधिकारियों, विशेषज्ञों, किसानों, क्लब पदाधिकारियों, विद्यार्थियों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार जताया। क्लब की ओर से बताया गया कि किसानों को वैज्ञानिक सोच, आधुनिक तकनीक तथा प्राकृतिक एवं टिकाऊ कृषि से जोड़कर कृषि को लाभकारी और किसान को समृद्ध बनाना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है। कार्यक्रम में NABARD, द लॉर्ड कृष्णा एजुकेशन फाउंडेशन, क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र बावल, कृषि महाविद्यालय बावल, कृषि विज्ञान केंद्र बावल और बागवानी विभाग रेवाड़ी सहित विभिन्न संस्थाओं का सहयोग रहा।

 

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now