रेवाड़ी के सोनू हत्याकांड में अभी तक पुलिस आखिरी नतीजे पर नहीं पहुंची है। वैसे तो कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है लेकिन अभी तक मुख्य आरोपी सोनू की गिरफ्तारी नहीं हुई है। परिवार चाहता है कि मुख्य आरोपी सोनू और तनु को सख्त से सख्त सजा मिले लेकिन अभी तक सोनू की गिरफ्तारी ही नहीं हुई है जिसके बाद अब पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठने लगे हैं।
रोती मां बेबस परिवार
मृतक मोनू की मां का रो-रो कर बुरा हाल है। पूरे परिवार को जवान बेटे के जाने की चिंता खाए जा रही है। गांव कसोली की तन्नु और ढाणी जड़थल के मोनू की 3 साल पहले शादी हुई थी। 3 साल पहले जिस बेटे का धूमधाम से घर वालों ने धूमधाम से ब्याह किया था अब उस बेटे की अर्थी उठ चुकी है और परिवार इंसाफ के इंतजार में है लेकिन इंसाफ में देरी हो रही है जिसके बाद परिवार का सब्र का बांध टूटता जा रहा है।
पुलिस की कार्रवाई पर उठी सवाल
एक तरफ जहां पुलिस के द्वारा लगातार दावा किया जा रहा है कि वह आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ अभी तक सोनू की गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस प्रशासन के कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।
क्या है पूरा मामला
रेवाड़ी में तनु नाम की एक महिला ने अपने ही पति की हत्या कर दी, क्युकी वह अपने शादी से बिल्कुल खुश नहीं थी। वह सोनू नाम के लड़के को प्रेम करती थी। अपना प्यार पाने के लिए तनु ने अपने प्रेमी और उसके दोस्तों के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। इस नृसंस सत्याकांड ने पूरे देश को हैरान कर दिया।
वहीं दूसरी तरफ परिवार और लोगों में इंसाफ नहीं मिलने से डर देखने को मिल रहा है। लोगों के दिमाग में यही सवाल चल रहा है कि क्या राजा रघुवंशी और अन्य हत्याकांड की तरह इस हत्याकांड में भी दोषियों को सजा नहीं मिलेगी। अब देखना होगा कि तनु का प्रेमी सोनू कब तक गिरफ्तार होता है और कब तक इस हत्याकांड से जुड़े कई अन्य परते खुलते हैं।













