अंबेडकर चौक-धारूहेड़ा चुंगी रोड : रेवाड़ी शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल अंबेडकर चौक से धारूहेड़ा चुंगी तक की सड़क जल्द नए रूप में नजर आने वाली है। लंबे समय से टूटी और जर्जर सड़क से परेशान लोगों को राहत देने के लिए इस मार्ग का पुनर्निर्माण तेज़ी से किया जा रहा है। निर्माण कार्य होने की वजह से लोगों को फिलहाल परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन स्थानीय प्रशासन का कहना है कि जल्दी निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा और निर्माण कार्य जैसे ही पूरा हो जाएगा सफर पहले की तुलना में काफी आसान हो जाएगा।
जर्जर सड़क हटाकर शुरू हुआ नए निर्माण का काम
निर्माण एजेंसी ने जून 2026 की शुरुआत में पुराने सड़क ढांचे को पूरी तरह हटाने का काम शुरू किया था। सड़क की ऊपरी परत उखाड़ने के साथ-साथ मलबा भी हटाया गया, ताकि मजबूती से इसका निर्माण कार्य किया जाए। अब आगे का कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है।
कंक्रीट रोड बनने से बढ़ेगी सड़क की मजबूती
निर्माण कार्य के अगले चरण में अंबेडकर चौक की ओर से कंक्रीट बिछाने का काम शुरू किया गया। इस सड़क को आधुनिक तकनीक के अनुसार तैयार किया जा रहा है ताकि भविष्य में बार-बार मरम्मत की जरूरत न पड़े। अधिकारियों का मानना है कि नई कंक्रीट सड़क भारी वाहनों का दबाव भी आसानी से झेल सकेगी और बरसात के मौसम में भी सड़क की स्थिति बेहतर बनी रहेगी।पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन सत्येंद्र कुमार ने कहा था कि काम लगभग एक महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यानी अगर कोई नई बाधा नहीं आई हो तो परियोजना जुलाई 2026 के आसपास पूरी होने का लक्ष्य था।।
अंबेडकर चौक-धारूहेड़ा चुंगी रोड : करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से बदलेगा पूरा मार्ग
इस महत्वपूर्ण परियोजना पर लगभग 2.50 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। यह सड़क शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल है, जहां हर दिन हजारों छोटे और बड़े वाहन गुजरते हैं। सड़क तैयार होने के बाद शहर के अंदर यातायात व्यवस्था को भी बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है।
निर्माण के दौरान लागू किया गया ट्रैफिक प्लान

निर्माण कार्य को देखते हुए इस मार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। फिलहाल सड़क के एक हिस्से पर काम चलने के कारण यातायात को वन-वे सिस्टम के तहत संचालित किया जा रहा है। इससे निर्माण कार्य में बाधा कम हो रही है और दुर्घटनाओं की संभावना भी घटाई जा रही है।सड़क पर निर्माण गतिविधियां जारी हैं, लेकिन विभाग ने अब तक काम की मौजूदा प्रगति और परियोजना के पूरा होने की नई समय-सीमा को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की
इन वैकल्पिक रास्तों से निकलें, जाम से मिलेगी राहत
प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि निर्माण कार्य पूरा होने तक अनावश्यक रूप से इस मार्ग का उपयोग करने से बचें। शहर में आवाजाही के लिए नाईवाली चौक, दिल्ली रोड और मॉडल टाउन की ओर जाने वाले वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। इससे ट्रैफिक का दबाव कम रहेगा और लोगों का समय भी बचेगा।आसपास के व्यापारियों और स्थानीय निवासियों का कहना है कि लंबे समय से खराब सड़क के कारण धूल, गड्ढों और जाम की समस्या बनी हुई थी। नई सड़क बनने के बाद न केवल सफर आसान होगा, बल्कि बाजार क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों और व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। लोगों को उम्मीद है कि निर्माण कार्य तय समय में पूरा होगा और शहर को एक बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी।













