धारूहेड़ा : औद्योगिक कस्बे में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। हथियारबंद बदमाशों ने रामजस नगर में चाकू की नोक पर परिवार को बंधक करीब 5 लाख की नकदी व लाखों रूपए के जेवरात लूट ले गए। सूचना पाकर रात को हह धारूहेड़ा पुलिस पहुंची तथा आस के पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। आरोपित एक कार मे सवार होकर आए थे।
थाना धारूहेड़ा पुलिस को दी शिकायत में वार्ड 14 के रामजस नगर के रहने वाले हिमांशु ने बताया कि कि वह परिवार के साथ गुरूवार रात को अपने मकान पर सोया हुआ था । रात को एक युवक दीवार कूद घर के अंदर आया गया । शोर सुकर हिमांशु की मां सुनकर बाहर आई तो उसे बंधक बनाकर उसके बाहर की बैठा लिया। इसी बीच उसका बेटा भी उठ गया। बदमाशो ने दोनो को हथियार के बाद पूरे परिवार को बाहर बैठा लिया । बदमाशों उसके कमरे से 5 लाख रूपए नकदी, करीब दो तोल सोना व दो किलो चांदी व एक गूगल ले गए। जाते जाते आरापियों ने पुलिस को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। हिमांशु ने बताया उसके एक जमीन की रजिस्ट्री करवानी थी इसी को लेकर किसी से उधार 5 लाख लिया हुआ था।
20 में दिन पांच चोरी: बता इस वार्ड में 8 अगस्त को पहले भी चार चोरियां हई थी। वे आरोपित आज तक नही पकडे गए है। वही एक बार फिर इसी वार्ड में सरेआम बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। वार्ड पार्षद अनिल कुमार का कहना इसको दो बार थाना प्रभारी को मिल चुके है। सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दे दी लेकिन इसको लेकर अभी तक कोई कारवाई नहीं हो पाई है।
थाना प्रभारी कबूल सिंह ने रात को टीम भेज दी थी। आस पास के कैमरे खंगाले जा रहे है जल्द ही आरोपितो को काबू कर लिया जाएगा। शिकायत मिल चुकी है जांच जारी है।
धारूहेड़ा: मकान में बिखरा सामान











