सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

Rewari News: डहीना-जैनाबाद ओवरब्रिज को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

Written by: सुनील चौहान

Published:

Rewari News:डहीना-जैनाबाद रेलवे स्टेशन के पास बन रहे रोड ओवरब्रिज और अंडरब्रिज प्रोजेक्ट के बनने का इंतजार खत्म हो गया है। इस प्रोजेक्ट को आप प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है। लंबे समय…


डहीना-जैनाबाद ओवरब्रिज को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
डहीना-जैनाबाद ओवरब्रिज को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
Google News Follow us on Google

Rewari News:डहीना-जैनाबाद रेलवे स्टेशन के पास बन रहे रोड ओवरब्रिज और अंडरब्रिज प्रोजेक्ट के बनने का इंतजार खत्म हो गया है। इस प्रोजेक्ट को आप प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है। लंबे समय से इस प्रोजेक्ट का काम रुका हुआ था लेकिन अब दोबारा इस प्रोजेक्ट का काम रफ्तार पकड़ने वाला है। इसके बनने से आसपास के लोगों को काफी फायदा होगा।

Advertisement

आपको बता दे लंबे समय से लोग इसका इंतजार कर रहे थे कि इस प्रोजेक्ट को जल्द मंजूरी मिलेगी लेकिन इस प्रोजेक्ट को मंजूरी नहीं मिल पा रही थी। अब इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल चुकी है जिससे लोगों में खुशी देखने को मिल रही है।

रेलवे और एचएसआरडीसी मिलकर करेंगे काम

इस परियोजना की निगरानी उत्तर-पश्चिम रेलवे की गति शक्ति यूनिट कर रही है, जबकि निर्माण कार्य हरियाणा राज्य सड़क एवं पुल विकास निगम (HSRDC) की ओर से किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के मंजूरी का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था और अब इसे मंजूरी मिल गई है तो इसका काम रफ्तार पकड़ने वाला है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी नई अनाज मंडी में बाजरा खरीद का शेड्यूल: जानिए आज किन गांवों का नंबर

काफी समय से बंद पड़ा था निर्माण

स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से काम बंद होने के कारण उन्हें रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई गांवों के लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है, जिससे समय और खर्च दोनों बढ़ रहे हैं।

अभी अंतिम अनुमति मिलना बाकी

निर्माण कार्य पूरी तरह शुरू होने से पहले रेलवे की ओर से ट्रैक वर्क ऑर्डर और ट्रेन ब्लॉकेज की मंजूरी मिलना जरूरी है। अधिकारियों के अनुसार, अंतिम स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य दोबारा तेज गति से शुरू कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:वंदे मातरम्” कविता से राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित शिक्षाविद मनोज वशिष्ठ का विद्यालय में भव्य अभिनंदन

लोगों ने जल्द काम शुरू करने की मांग की

क्षेत्रवासियों ने रेलवे प्रशासन से अपील की है कि बाकी प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जाए, ताकि वर्षों से लंबित यह प्रोजेक्ट जल्द तैयार हो सके और लोगों को राहत मिल सके।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp