रेवाड़ी में DTP ने 15 एकड़ में बनी 5 अवैध कॉलोनियां की ध्वस्त

On: September 4, 2026 9:30 AM
Follow Us:
रेवाड़ी में DTP ने 15 एकड़ में बनी 5 अवैध कॉलोनियां की ध्वस्त
रेवाड़ी में DTP ने 15 एकड़ में बनी 5 अवैध कॉलोनियां की ध्वस्त

रेवाड़ी (Best24News): रेवाड़ी जिले में अवैध प्लाटिंग और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बडी कार्रवाई की। जिला नगर योजनाकार (DTP) विभाग की टीम ने गांव ढोहकी और कुतुबपुर जागीर में करीब 15 एकड़ भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही 5 अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। सुरक्षा को लेकर इस मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

कार्रवाई के दौरान विभागीय टीम भारी पुलिस बल और अर्थमूवर (जेसीबी) के साथ मौके पर पहुंची। देखते ही देखते टीम ने कॉलोनाइजरों द्वारा किए गए अवैध निर्माणों को पूरी तरह जमींदोज कर दिया है। बता इस दौरान टीम ने करीब 20 डीपीसी (DPC), 18 प्री-कास्ट चारदीवारी और कॉलोनियों के लिए बिछाया गया कच्चा रोड नेटवर्क पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। हालांकि ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान कुछ भू-माफियाओं और स्थानीय लोगों ने टीम का विरोध करने का प्रयास किया।

“नोटिस के बाद भी जारी था अवैध निर्माण” — DTP नरेंद्र सिंह

जिला नगर योजनाकार नरेंद्र सिंह ने बताया कि कार्रवाई से पूर्व संबंधित जमीन मालिकों और भू-माफियाओं को विभाग की ओर से नियमानुसार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अवैध निर्माण बंद नहीं किया। डीटीपी ने आमजन से अपील की है कि नियंत्रित (Controlled) या शहरी क्षेत्र में कोई भी अवैध निर्माण न करें। किसी भी कॉलोनी में प्लॉट खरीदने से पहले जिला नगर योजनाकार कार्यालय से उसकी वैधता (Legality) की जांच अवश्य कर लें। बिना जांचे-परखे अवैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीदकर अपनी गाढ़ी कमाई का आर्थिक नुकसान न करें।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now