QR Code: रेवाड़ी (Best24News): रेवाड़ी जिले में नशे के खिलाफ एक बड़ा जन-जागरण अभियान छेड़ने की तैयारी पूरी कर ली गई है। आगामी 6 सितंबर को सुबह 6:00 बजे शहर के ऐतिहासिक अभय सिंह चौक से भव्य ‘हाफ मैराथन’ (Half Marathon) का आयोजन किया जाएगा।हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
अभय सिंह चौक से होगी मैराथन
डीसी अभिषेक मीणा रेवाड़ी ने बताया कि हॉफ मैराथन की शुरूआत 6 सितंबर को सुबह 6 बजे अभय सिंह चौक से होगी। सीएम नायब सिंह सैनी इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संबंधित विभाग को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है।

5 किलोमीटर में सभी आयुवर्ग के महिला एवं पुरुष भाग ले सकेंगे। जबकि 10 किलोमीटर में खिलाड़ी या खेलों में रूची लेने वाले भाग ले सकेंगे। 5 किलोमीटर हॉफ मैराथन में स्वास्थ्य और फैन दोनों प्रक्रिया शामिल रहेंगी।
पंजीकरण प्रक्रिया, फीस और वर्ग (Registration Details)
जिला उपायुक्त (DC) अभिषेक मीणा ने मैराथन का आधिकारिक पोस्टर जारी करते हुए बताया कि पंजीकरण प्रक्रिया को बेहद सरल बनाया गया है। प्रतिभागी ऑनलाइन या QR Code स्कैन करके अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं
- 10 किलोमीटर मैराथन: खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के लिए। इसकी पंजीकरण फीस ₹100 रखी गई है।
- 5 किलोमीटर मैराथन (फैन एवं हेल्थ रन): सभी आयु वर्ग की महिलाओं और पुरुषों के लिए। इसमें पंजीकरण बिल्कुल मुफ्त है।
विजेताओं को मिलेंगे 1 लाख रुपये तक के नकद पुरस्कार
जिला प्रशासन द्वारा दोनों श्रेणियों के विजेताओं के लिए आकर्षक नकद पुरस्कारों (Cash Prizes) की घोषणा की गई है। तीनो पुरस्कार के लिए नकद ईनाम दिया जाएगा।
- प्रथम पुरस्कार: ₹1,00,000 (एक लाख रुपये)
- द्वितीय पुरस्कार: ₹50,000 (पचास हजार रुपये)
- तृतीय पुरस्कार: ₹21,000 (इक्कीस हजार रुपये)
नशा तस्करों को देंगे कड़ा संदेश” — DC अभिषेक मीणा
उपायुक्त अभिषेक मीणा ने बताया कि इस हाफ मैराथन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे की गर्त से निकालकर अपनी फिटनेस पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित करना है।
उन्होंने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य मैराथन में प्रतिभागियों की संख्या 1 लाख के करीब ले जाना है, ताकि ‘नशामुक्त हरियाणा’ के संकल्प के तहत नशा तस्करों को समाज की ओर से एक कड़ा संदेश दिया जाएगा।














