सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

Rewari News: आखिर कैसे मासूम दिखने वाली तन्नू बनी शातिर हत्यारन, सच्चाई सुन आपके भी उड़ेंगे होश

Written by: सुनील चौहान

Published:

Rewari News: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में हुई घटना ने एक बार फिर से पूरे देश को हैरान कर दिया है। एक बार फिर से इस घटना ने लोगों को यह सोचने…


आखिर कैसे मासूम दिखने वाली तन्नू बनी शातिर हत्यारन
आखिर कैसे मासूम दिखने वाली तन्नू बनी शातिर हत्यारन
Google News Follow us on Google

Rewari News: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में हुई घटना ने एक बार फिर से पूरे देश को हैरान कर दिया है। एक बार फिर से इस घटना ने लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या शादी के रिश्ते में भरोसा नहीं रहा। हाल ही के दिनों में ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी है जिसके बाद कई लोग तो शादी जैसे रिश्ते में बंधने से भी डरने लगे हैं।

Advertisement

सीधी सादी दिखती है तनु

रेवाड़ी की बहू तनु बिल्कुल सीधी-सादी दिखती है कोई तनु को देखकर अंदाजा भी नहीं लग सकता की तनु हत्यारन भी हो सकती है। जितनी सफाई से तनु ने इस घटना को अंजाम दिया है उसे जानकर हर इंसान हैरान हो रहा है।

प्रेमी ने दिया है पूरा साथ

तनु के इस घिनौने अपराध में उसके प्रेमी ने उसका पूरा साथ दिया है। आपको बता दे कि इस घटना को अंजाम देने के लिए दोनों ने बहुत ही शातिर प्लान बनाया था हालांकि घर वालों के चालाकी के वजह से उनका यह प्लान कामयाब नहीं हो पाया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:वंदे मातरम्” कविता से राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित शिक्षाविद मनोज वशिष्ठ का विद्यालय में भव्य अभिनंदन

पड़ोसी भी हैरान

तनु के इस घिनौना अपराध के बाद उसके पड़ोसी भी हैरान है किसी को यकीन नहीं हो रहा है की सीधी शादी दिखने वाली तनु इतनी घिनौनी हरकत कर सकती है। सबसे बड़ी बात है की शादी होने के बाद भी तनु अपने प्रेमी के टच में लगातार बनी रही और दोनों लगातार मिलते-जुलते रहे। दोनों के बीच प्यार पनपता गया और किसी को इस घटना की खबर भी नहीं लगी। तनु का पति सब कुछ से अनजान रहा और अंत में उसे अपनी जान गंवानी पड़ी।

प्रेम संबंध के चलते रची गई हत्या की साजिश

पुलिस जांच में सामने आया कि इस हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद नहीं, बल्कि कथित प्रेम संबंध मुख्य वजह बना। डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण के मुताबिक शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि मृतक की पत्नी तन्नु का सोनू नाम के युवक से कथित प्रेम संबंध था। आरोप है कि दोनों ने मिलकर मोनू को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। इस साजिश को अंजाम देने के लिए सोनू ने अपने दो परिचितों हरिओम और अमन को भी साथ मिला लिया और वारदात की पूरी तैयारी पहले ही कर ली गई थी।

ये भी पढ़ें:राजपूत महासभा धारूहेड़ा की बैठक में फैसला, 20 अक्टूबर को सामूहिक रूप से मनाया जाएगा दशहरा

फोन से बुलाया, फिर सुनियोजित तरीके से वारदात को दिया अंजाम

पुलिस के अनुसार, योजना के तहत तन्नु ने मोनू को फोन कर गांव कसोली आने के लिए कहा। जैसे ही वह वहां पहुंचा, पहले से मौजूद हरिओम और अमन ने उसे काबू में कर लिया। आरोप है कि दोनों ने उसका मुंह और नाक दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद मामले को हादसे का रूप देने के लिए शव को आसलवास नहर में फेंक दिया गया। इतना ही नहीं, शक से बचने के लिए मृतक की स्कूटी भी घटनास्थल के पास छोड़ दी गई, ताकि यह सामान्य दुर्घटना प्रतीत हो।

दो आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी

डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर मृतक की पत्नी की कथित भूमिका सामने आई है। पुलिस का दावा है कि उसने अपने कथित प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी।

इस मामले में तन्नु और हरिओम को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है और आगे मिलने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें:IGU मीरपुर का बजा डंका: राजनीति विज्ञान विभाग के तीन छात्रों ने पास की UGC-NET परीक्षा, कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने दी बधाई

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp