Rewari News: रेवाड़ी के सनसिटी में एक हैरान करने वाली घटना घटी है। यहां चोर खिड़की की ऐसी काटकर घर में घुस गए और घर के कैश गहने सबकुछ चूराकर लेकर चले गए। यह घटना तब घटी जब पूरा परिवार जागरण के लिए कहीं गया हुआ था। 12 तारीख की रात जब परिवार घर लौटा तो पता चला कि घर में चोरी हो गई है जिसके बाद शहर के थाने में जाकर केस दर्ज किया गया।
रेवाड़ी में चोरी की घटना
रेवाड़ी के ट्रांसजेंडर सिमरन ने पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज किया है कि वह दिल्ली की रहने वाली है और एक साल से वह अपने साथियों के साथ रेवाड़ी के सन सिटी में रहती है। 11 तारीख को वह अपने साथियों के साथ पटौदी में जागरण के लिए गई थी और 12 तारीख को जब वह घर लौटी तो पता चला कि उसके घर के सारे पैसे और जूलरी गायब हो गए हैं।
घर पहुंचने पर पता चला की खिड़की का AC काट कर कर घर में घुसे हैं और सब कुछ चुरा कर लेकर चले गए हैं। सिमरन ने पुलिस को बताया कि घर की अलमारी टूटी हुई मिली और पूरा सामान घर में बिखरा हुआ मिला।
ज्वेलरी की हो गई है चोरी
सिमरन ने बताया कि उसके घर के सारे जूलरी चोरी हो गए हैं इसके साथ ही साथ जो पैसे उन्होंने रखे हुए थे वह भी चोरी कर लिए गए हैं। सिमरन ने यह भी बताया कि आरोपी की पहचान हो गई है लेकिन आरोपी फोन करके लगातार धमकी दे रहा है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि चोरों की पहचान कर ली जाएगी और उन पर एक्शन लिया जाएगा।












