खरखड़ा कॉलेज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, हिमांशु प्रथम और सोनाली द्वितीय

On: September 14, 2026 5:10 PM
Follow Us:
विद्यार्थियों ने पोस्टर के माध्यम से ओजोन परत के संरक्षण और पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया।
विद्यार्थियों ने पोस्टर के माध्यम से ओजोन परत के संरक्षण और पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया।

धारूहेड़ा (Best24News) खरखड़ा कॉलेज के भूगोल विभाग की ओर से विश्व ओजोन दिवस के उपलक्ष्य में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पोस्टर के माध्यम से ओजोन परत के संरक्षण और पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया।

कॉलेज प्राचार्य दयावती ने विद्यार्थियों को ओजोन परत के बारे में जानकारी देते हुए पर्यावरण संरक्षण में इसकी महत्ता बताई। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को इस तरह की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. सिद्धांशु, डॉ. मोनू और प्रीता ने निभाई। प्रतियोगिता में हिमांशु ने प्रथम, सोनाली ने द्वितीय तथा तनु और आस्था ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर भूगोल विभाग से डॉ. प्रदीप कुमार, राजश्री, ज्योति गुप्ता और प्रेरणा ने भी विद्यार्थियों से अपने विचार साझा किए। डॉ. भारत भूषण ने ओजोन परत की महत्ता और इसके संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now