कैथल (Best24News) लोकप्रिय टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की 18वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित 18 दिवसीय लाइव क्विज में देशभर से लाखों दर्शकों ने हिस्सा लिया। क्विज का आयोजन 1 से 21 अगस्त तक टीएमकेओसी क्लब हाउस ऐप पर किया गया। इसमें कैथल के जतिन पुनिया और उनका परिवार भी विजेता परिवारों में शामिल हुआ है।
क्विज के विजेता परिवारों को शो की मशहूर गोकुलधाम सोसाइटी के सेट पर जाने का मौका मिलेगा। जतिन पुनिया और उनका परिवार शूटिंग को नजदीक से देख सकेगा और कलाकारों के साथ शो की 18वीं वर्षगांठ का जश्न मनाएगा। यह आयोजन सोनी सब और नीला फिल्म प्रोडक्शन्स की ओर से किया जा रहा है।
शो के क्रिएटर प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने कहा कि क्विज को दर्शकों से मिली प्रतिक्रिया बेहद उत्साहजनक रही। उन्होंने बताया कि दर्शकों के प्यार को देखते हुए 18 से अधिक परिवारों को गोकुलधाम सोसाइटी के सेट पर आमंत्रित करने का फैसला लिया गया है। क्विज के परिणाम घोषित किए जा रहे हैं और विजेताओं की पूरी सूची टीएमकेओसी क्लब हाउस ऐप पर साझा की जाएगी।













