धारूहेड़ा: औद्योगिक कस्बा भिवाड़ी से आने वाला रसायन युक्त बदबूदार काला पानी धारूहेड़ा के लोगों के लिए गंभीर परेशानी बना हुआ। बार-बार चेतावनी के बावजूद भिवाड़ी का काला पानी नहीं थम रहा है। पिछले चार पांच दिन से लगातार पानी धारूहेड़ा पहुंच रहा है। इसी के चलते पिछले कई दिनों से आ रहा पानी बेस्टेक के पास सड़क पर जमा हो रहा है। जलजमाव और दुर्गंध के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है।
बता दें कि भिवाड़ी से आ रहे रसायनयुक्त पानी से आसपास का वातावरण बेहद प्रदूषित हो चुका है। भिवाड़ी के कुछ लोग अलवर बाइपास के पास लगे अवरोध को हटाने के लिए हरियाणा प्रशासन पर दबाव बना रहे हैं। जबकि बिना बारिश रोजाना अथाह पानी धारूहेड़ा पहुंच रहा है। क्या ये पानी रेवाड़ी के प्रशासन व भाजपा नेताओ को दिखाइ नहीं देता। जो चुनाव के पहले दावे करते थे कि भिवाड़ी के पानी का स्थाई समाधान करवा दिया है। अब कहां गए वो दावे, मंत्रीयों की बैठक सब केवल कागजों में चल रही है।

एक साल में चार बार शिकायत: सेक्टर चार आरडब्लएू के पूर्व प्रधान कृष्ण यादव, सज्जन यादव, यादराम बोकन ने बताया कि हरियाणा प्रसासन की ओर कोई सुनवाई नही की जा रही है। स्कूल के पीछे से धड़ल्ले से रसायनयुक्त पानी छोड़ा जा रहा है। पानी हाईवे 48 से बेस्टेक मोड पर सड़क पर लबालब भर गया है। इसी के चलते इस रोड से अब आवागमन बंद हो गया है।













