Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी जिले से एक लुटेरी दुल्हन लाखों रूपए की कीमत के जेवरा व नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर फरार दुल्हन की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल दुल्हन का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
बता दें कि रेवाड़ी के खंडोडा गांव के जलदीप ने बताया कि बहरोड़ के बालपुर गांव के राजबीर से मुलाकात हुई । राजस्थान के राजबीर ने जलदीप के पिता को शादी करवाने के लिए यूपी के सोहले नामक युवक से मिलवाया। Haryana News
ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?
बिचोलिए के कहने पर 25 मई को पूजा को मेरे पिता ने मेरे लिए पसंद करते हुए रिश्ता पक्का कर दिया। इस शादी के बिचौले सोहले व लड़की के परिजनों ने 2 लाख रुपए मांगे थे। रिश्ता होने पर जलदीप के पिता ने उस समय 50 हजार रुपए नकद दे दिए। बाकी के पैसे शादी के समय देने पर सहमति बनी।Haryana News
इस दिन हुई शादी: पुलिस को बताया कि 3 जून को वे अपने परिवार के गाड़ी लेकर यूपी के अंबेडकर नगर जिले के पाती गांव पहुंचे। जहां लड़की के परिजनों ने हमें शादी के सामान की लिस्ट बनाकर दी।Haryana News
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?
शादी में साढे 8 हजार रुपए के कपड़े, 21 हजार की ज्वैलरी लेकर आए। 4 जून को हमें मंदिर में लेकर गए, जहां पर हिंदु रीति रिवाज से शादी हुई। शादी होने के हमारी ओर से बिचौले सोहले ने 1 लाख रुपए नकद व 50 हजार रुपए अकाउंट में लिए।Haryana News
पहली रात को दुल्हन फरार : यूपी से विदा लेकर 5 जून को वे रेवाड़ी अपने घर पहुंचे। रात को वह पत्नी के साथ सो गया। सुबह उठकर देखा तो मेरी पत्नी पूजा शादी में दिए सारे गहने व 20 हजार रुपए कैश लेकर फरार मिली।
