गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

देहरादून में हरियाणा की बेटियों का धमाका, पहले दिन 6 पदकों पर कब्जा

Written by: सुनील चौहान

Published:

देहरादून। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून में 14 से 16 सितंबर तक आयोजित हो रही 37वीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में हरियाणा की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के…


अमीषा महेंद्रगढ़ ने 80 मीटर हर्डल इंवेंट में जीता कांस्य पदक
अमीषा महेंद्रगढ़ ने 80 मीटर हर्डल इंवेंट में जीता कांस्य पदक
Google News Follow us on Google

देहरादून। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून में 14 से 16 सितंबर तक आयोजित हो रही 37वीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में हरियाणा की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के पहले दिन हरियाणा की महिला खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण, 1 रजत और 4 कांस्य पदक सहित कुल 6 पदक अपने नाम किए।

Advertisement

खेल मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि हरियाणा की खिलाड़ियों ने अलग-अलग एथलेटिक्स स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया। 20 वर्ष महिला डिस्कस थ्रो में पानीपत की मन्नत फोगाट ने 41.41 मीटर की थ्रो के साथ रजत पदक जीता। इसी स्पर्धा में दिल्ली की तनिषा चाहल ने 44.81 मीटर के साथ स्वर्ण और उत्तर प्रदेश की साक्षी यादव ने 35.95 मीटर के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

18 वर्ष महिला हाई जंप में हरियाणा की अंजू श्योराण ने 1.58 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता, जबकि रतन बाला ने 1.58 मीटर के साथ कांस्य पदक हासिल किया। उत्तर प्रदेश की गौरी तोमर ने भी 1.58 मीटर के साथ रजत पदक जीता। 16 वर्ष लड़कियों की 80 मीटर बाधा दौड़ में महेंद्रगढ़ की अमीषा ने 12.80 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक जीता। 20 वर्ष महिला लॉन्ग जंप में हरियाणा की मुस्कान ने 4.66 मीटर की छलांग लगाकर कांस्य पदक हासिल किया। वहीं 18 वर्ष महिला डिस्कस थ्रो में हरियाणा की नैंसी ने 34.10 मीटर की थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

प्रदीप मलिक, महासचिव एथलेटिक्स हरियाणा ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि हरियाणा की बेटियां लगातार खेलों में प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। राजकुमार मिटान, सदस्य ग्रीवेंस कमेटी एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और दिलबाग सिंह, अध्यक्ष एथलेटिक्स हरियाणा ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp